लाइफस्टाइल

Rangoli designs Sawan 2023: सावन में ये खास रंगोली बनाकर करें भोले बाबा की आराधना, देखें शिव नाम की लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2023, 03:44 PM IST

Sawan latest rangoli designs (सावन की रंगोली): शिव सिद्ध सावन का महीना कल से शुरू होने वाला है, सावन मास में भगवान शिव गौरी का विधिपूर्वक पूजन करने से भोले प्रसन्न होकर जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। पूजन के साथ घर की साफ सफाई का सजावट करने से भी शिव जी का आशीष मिलता है। देखें सावन में घर सजाने के लिए लेटेस्ट रंगोली के डिजाइन्स

Image

Sawan 2023 date shravan rangoli latest simple easy rangoli for 2023 sawan somwar vrat

Sawan latest rangoli designs (सावन की रंगोली): भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होने वाला है। सावन मास में भोले भंडारी और उनके परिवार का पूजन अर्चन कर जातकों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाता है। पूजन के साथ घर की साफ सफाई का सजावट करने से भी शिव जी का आशीष मिलता है। देखें सावन में घर सजाने के लिए लेटेस्ट रंगोली के डिजाइन्स, जिन्हें बनाना भी बहुत ही आसान है और इन्हें बनाकर बेशक ऐसा लगेगा मानो स्वयं भगवान शंकर आपके द्वार पर विराजमन हो।

Rangoli Designs for Sawan 2023, रंगोली सावन 2023

अर्धनारीश्वर की रंगोली (Rangoli images pics download)

Ardhnarishwar Rangoli

Ardhnarishwar Rangoli

सावन के महीने में घर आंगन में कोई सुंदर सी रंगोली बनाने का मन है, अर्धनारीश्वर की ये खास रंगोली बहुत ही बेहतरीन रहेगी। सावन में केवल शिव जी की ही नहीं बल्कि पार्वती माता की भी विधिपूर्वक पूजा की जाती है। ऐसे में अर्धनारीश्वर की रंगोली अवश्य आपके व्रत सफल करने में मदद करेगी।

त्रिशूल की रंगोली (Sawan 2023 Rangoli)

Shiv Trishool Rangoli

Shiv Trishool Rangoli

सावन में शिव जी प्रसन्न करने का संकल्प है तो ऐसे में शिव प्रिय त्रिशूल की ऐसी नए डिजाइन की रंगोली बनाना बहुत खूब रहेगा। ओम्, त्रिशूल और शिव जी के मस्तक वाले तिलक की ये रंगोली को आप मंदिर के द्वार पर भी बना सकते हैं।

शिवलिंग की रंगोली (Simple easy rangoli designs)

Shivlinga flower Rangoli

Shivlinga flower Rangoli

फूलों के डिजाइन वाली ये रंगील शिवलिंग की रंगोली आपके आंगन में बहुत ही प्यारी लगेगी। आप इस रंगोली में अपनी पसंद के रंग ड़ालकर बहुत ही प्यारा डिजाइन तैयार कर सकते हैं।

सावन की रंगोली डिजाइन्स (2023 Sawan ki latest rangoli)

Sawan ki Rangoli

Sawan ki Rangoli

सावन की रंगोली बनानी है तो शिवलिंग और नंदी महाराज की रंगोली डिजाइन्स भी कुछ कम नहीं हैं। सिंपल और शानदार लुक वाली ये रंगोली आपको सच में इस सावन सोमवार के व्रत के लिए बनानी ही बनानी चाहिए।

शिव जी की रंगोली (Shiva rangoli)

Shiv ji ki Rangoli

Shiv ji ki Rangoli

बहुत ही सिंपल मगर गहरा प्रभाव रखने वाली भोले शंकर की ये रंगोली सावन के लिए परफेक्ट है। आप मंदिर में ऐसी छोटी सी रंगोली बनाकर उसका पूजन भी कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article