Savitribai Phule Jayanti Wishes In Hindi: जिस दौर में महिलाओं का पढ़ना लगभग न के बराबर था, उस दौर में सावित्रीबाई फुले ने केवल महिलाओं को पढ़ाया बल्कि महिलाओं से तमाम जुड़ी कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई भी लड़ीं। सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक और कवयित्री थीं, जिन्होंने 19वीं सदी में रूढ़िवादिता, जातिवाद और लिंगभेद के खिलाफ आवाज उठाई। उनके प्रयासों से न केवल लड़कियों की शिक्षा के द्वार खुले, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा भी बदल दी। 3 जनवरी सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर देखें ये खास शुभकामना संदेश...
सावित्रीबाई फुले जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं (फोटो - Pinterest)
सावित्रीबाई फुले जयंती के शुभकामना संदेश...
1. शिक्षा और समानता के लिए आपका समर्पण आज भी हमें प्रेरित करता है।
सावित्रीबाई फुले जयंती पर नमन!
2. चलिए उनके आदर्शों को अपनाकर हर लड़की को शिक्षित बनाएं।
Happy Savitribai Phule Jayanti!
3. शिक्षा की लौ जलाने वाली सावित्रीबाई को शत्-शत् नमन। आपकी सोच सभी के जीवन को उज्जवल बनाये।
4. सावित्रीबाई फुले जयंती के शुभ अवसर पर हर घर में पढ़ाई और और जागरूकता की मशाल जलती रहे।
Happy Savitribai Phule Jayanti!
5. जय हो उस वीरांगना की, जिसने अज्ञान के अंधकार को शिक्षा की रोशनी से हराया।
Happy Savitribai Phule Jayanti!
6. उनकी साहसिक यात्रा आज भी हर महिला के लिए प्रेरणा बन जाती है।
सावित्रीबाई फुले जयंती पर नमन!
सावित्रीबाई फुले जयंती (फोटो - Pinterest)
7. आओ उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समानता और न्याय की दिशा में कदम बढ़ाएं।
सावित्रीबाई फुले जयंती पर नमन!
8. सावित्रीबाई फुले की जयंती पर हम सब शिक्षा के अधिकार का समर्थन करें।
सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि!
9. उनकी शिक्षा, संघर्ष और सेवा की भावना हमें हर दिन प्रेरित करे।
सावित्रीबाई फुले जयंती पर नमन!
10. चलिए शिक्षा के दायरे को और व्यापक बनाएं, देश की आधी आबादी को पूर्ण शिक्षित बनाएं।
सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि!
