लाइफस्टाइल

Sarson Ka Saag Recipe: सरसों का साग खाकर दिल हो जाएगा बाग-बाग, देखें देसी स्टाइल सरसों साग की रेसिपी

सरसों का साग कैसे बनाते हैं, Sarson Ka Saag Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही हरियाणा-यूपी, पंजाब के घरों से सरसों के साग की खुशबू आने लगती है। ऐसे में इस अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट सरसों का साग बनाना चाहते हैं। तो यहां देखें सरसों के साग की रेसिपी, रेसिपी इन हिंदी, सरसों का साग कैसे बनाते हैं।

Image

Sarson Ka Saag Recipe

सरसों का साग कैसे बनाते हैं, Sarson Ka Saag Recipe: सर्दी वाले मौसम में उत्तर भारत की रसोइयों पर एक खास डिश राज करने लग जाती है। जिसकी खुशबू और स्वाद के आगे हर पकवान फीका नजर आने लगता है। और ये खुशबू होती है खास सरसों के साग की, जिसे सर्दियों में बहुत ही चाव से खाया जाता है। हर यूपी, पंजाब, हरियाणा के घर से आपको इस सीजन में लजीज सरसों के साग की खुशबू आने लगेगी। तो अगर इस बार आप भी अपने घर में ही इस खुशबू और डिश का लुत्फ उठाना चाहते हैं। तो ये वाली रेसिपी फॉलों करके बढ़िया सा सरसों का साग बना सकते हैं। वैसे तो पारंपरिक तरीके से साग बनाने में घंटों लग जाते हैं, जिसमें सरसों को साफ करना, काटना और फिर घंटों उबालना होता है। लेकिन इस वाली रेसिपी से आप कम समय में बढ़िया सा साग बना लेंगे।

सामग्री

सरसों का साग

पालक

बेसन

घी

लहसुन

टमाटर

प्याज

हरी मिर्च

अदरक

हल्दी पाउडर

मिर्च पाउडर

नमक

जीरा

मक्खन

सरसों का साग कैसे बनाते हैं

1. सबसे पहले सरसों के साग और पालक को अच्छी तरह धो लें। पानी निथार कर, उन्हें मोटे-मोटे काट लें।

2.फिर प्रेशर कुकर में कटा हुआ साग और पालक डालें। इसमें ½ कप पानी, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं। कुकर बंद करके 3-4 सीटी आने तक पकाएं। फिर गैस बंद कर दें।

3. अब आपको एक कड़ाही में घी गरम करना है और मसाला तैयार करना है। जिसके लिए घी में जीरा डालकर उसे चटकने दें फिर उसमें कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भून लें। फिर कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

4. वहीं अगर आप टमाटर का उपयोग कर रहे हैं तो उसे भी डालकर मुलायम होने तक पकाएं।

5. अब आपको इस मसाले में पकाया हुआ साग मिलाना हैं। अगर आपका साग गाढ़ा है, तो उसमें अच्छे से पानी मिला सकते हैं।

6. अब इसमें आपको बेसन डालना है। बेसन को 1 बड़े चम्मच पानी में अच्छी तरह घोल लें ताकि गठरी न बने। इस घोल को साग में धीरे-धीरे डालते हुए चलाएं।

7. साग को 4-5 मिनट तक उबलने दें, ताकि बेसन का कच्चापन चला जाए और साग गाढ़ा हो जाए।

8. अब एक छोटी कड़ाही लें और उसमें घी गरम करके लाल मिर्च पाउडर डालें और साग में तड़का लगा दें।

इस स्वादिष्ट सरसों के साग को आप गरमा गरम सर्व सकते हैं। आप साग को सादी गेहूं की रोटी के साथ खा सकते हैं। लेकिन सरसों के साग का असली मजा मक्की की रोटी के साथ ही आता है। तो साग के साथ मक्की की रोटी बनानी है तो यहां मक्के की रोटी की ईजी रेसिपी देख सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article