लाइफस्टाइल

How To Make Makki Roti: सर्दियों की सुबह में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मक्के की रोटी, मुलायम और फुली हुई बनेंगी रोटी

How To Make Makki Roti (मक्की की रोटी कैसे बनाते हैं): सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी खाने का अपना अलग ही मजा होता है। ऐसे में यहां देखें आप घर पर स्वादिष्ट मक्के की रोटी कैसे बना सकते हैं। ये रही ईजी मक्के की रोटी की रेसिपी हिंदी में।

Image

How To Make Makki Roti

How To Make Makki Roti (मक्की की रोटी कैसे बनाते हैं): सर्दियों की सुबह की धूप में बैठकर गर्मा-गरम मक्के की रोटी और सरसों का साग का स्वाद लेना भारतीय घरों का एक ऐसा दृश्य है जो पीढ़ियों से चला आ रहा है। यह केवल एक भोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, स्वास्थ्य और स्वाद का एक खूबसूरत मेल है। मक्के की रोटी, जिसे मक्की की रोटी के नाम से भी जाना जाता है, मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बहुत लोकप्रिय है। यह सर्दियों का सुपरफूड मानी जाती है क्योंकि मक्का शरीर को अंदर से गर्मी प्रदान करता है। ऐसे में अगर आप भी इन सर्दियों में खुद मक्के की रोटी बनाकर एन्जॉय करना चाहते हैं। तो इस तरीके से मक्के की रोटी बना सकते हैं -

सामग्री

2 कप मक्के का आटा (मक्की का आटा)

गर्म पानी (लगभग 1 कप, आवश्यकतानुसार)

नमक (स्वादानुसार)

घी (सर्व करने के लिए)

मक्के की रोटी कैसे बनाते हैं

1. सबसे पहले आपको एक बड़े कटोरे में मक्के का आटा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब धीरे-धीरे गर्म पानी डालते हुए आटा गूंथना शुरू करें। मक्के के आटे में ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए यह गेहूं के आटे की तरह लचीला नहीं बनता। इसे अच्छी तरह सानकर मुलायम और नरम आटा तैयार कर लें। आटे में दरारें नहीं आनी चाहिए।

2. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। इन लोइयों को हथेली से दबाकर गोल आकार दें। चूंकि यह आटा लचीला नहीं होता, इसलिए इसे बेलने की बजाय हाथों से दबाकर गोल और पतला बनाया जाता है। बीच-बीच में थोड़ा सूखा आटा लगाते रहें ताकि रोटी हाथों से न चिपके।

3. एक तवा को अच्छी तरह गर्म कर लें। अब हाथों से बनाई गई रोटी को तवे पर रख दें। मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेक लें। जब रोटी दोनों तरफ से हल्की सिक जाए, तो इसे सीधे आंच पर रखकर फुला लें। इससे रोटी फूल जाएगी और अंदर से पक जाएगी।

इस स्वादिष्ट रोटी को आप गर्मा गर्म ताजा मक्खन या घी के साथ सर्व कर सकते हैं। सब्जी, दाल, साग तो प्याज, दही के साथ भी मक्के की रोटी बहुत ही बढ़िया लगती है।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article