Sardi Funny Jokes in Hindi (सर्दी के मजेदार चुटकुले ): हम यहां आपके लिए सर्दी से जुड़े कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको खूब हंसने पर मजबूर कर देंगे। ये फनी लाइंस पढ़ आपके दांत कुछ देर के लिए किटकिटाना छोड़कर खूब मुस्कुराने लगेंगे। सर्दी के ये जोक्स आप व्हाट्सएप, फेसबुक इंस्टाग्राम पर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर कर सकते हैं। तो पढ़े ठंड से जुड़े फनी जोक्स और शायरी।
sardi ke jokes in hindi: सर्दी के चुटकुले
Sardi Jokes and Shayari
1. ठंड में जिसकी शादी हो गयी वो बधाई के पात्र हैं....
जिनकी नहीं हुई वो रजाई के पात्र...
2. सर्दियों में नहाना जरूरी नहीं,
नहाये हुए लगना जरूरी होता है।
3. दो बातें हमेशा याद रखना..
1. मुश्किल से घबराना नहीं!
2. सर्दियों में नहाना नहीं!
4. ठंड इतनी बढ़ती जा रही है कि
कोई हाय भी बोले तो भी
चाय सुनाई दे रहा है !!
5. आजकल ठंडा पानी पियो तो
पानी शरीर में कहां-कहां पहुंचा
सारी लोकेशन बता देता है !
6. जिन्दगी में एक बात याद रखना,
आंसू पोंछने वाले बहुत मिलेंगे,
पर नाक पोंछने के लिए कोई नहीं आता,
सर्दी शुरू हो गयी है,
इसलिए अपना ध्यान रखना...
7. सर्दियों में आलू के पराठे हरी चटनी के साथ खाकर
धूप में मगरमच्छ की तरह पड़े रहने में जो सुख है..
उसे ही असली सुख कहा गया है!
8. आखिर अब वो समय नजदीक आ रहा है जब हम
सुबह उठ के जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला करते है की..
आज नहाना चाहिए या नहीं!
HAPPY WINTER
9. खुदा करे कि तुमको 'जुदाई' ना मिले,
कभी भी हमको 'तन्हाई' ना मिले,
तुझे 'याद' ना करो तो कुछ ऐसा हो,
कि मौसम हो सर्दी का और तुमको 'रजाई' न मिले..
10. तेज ठंड होने के कारण लड़कियों की
नाक बहने से सेल्फी में आई भारी गिरावट…
