Sanskrit Day in 2023 Date (संस्कृत दिवस 2023 में कब है): संस्कृत भारत की पुरानी भाषा है जिसमें तमाम ग्रंथ आदि लिखे गए हैं। आज भी पूजा में मंत्र व श्लोक संस्कृत में ही उच्चारित किए जाते हैं। विश्व की प्रथम भाषा भी माना जाता है और तभी इसे देवभाषा का नाम भी दिया गया है। अन्य भारतीय भाषाओं का विकास संस्कृत से ही हुआ है। हर साल श्रावण पूर्णिमा पर संस्कृत दिवस मनाया जाता है। यहां देखें संस्कृत दिवस है 2023 का।
Sanskrit Diwas 2023 Kab Hai
Sanskrit Diwas 2023 Kab Hai
संस्कृत दिवस 2023 में 31 अगस्त, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इसी दिन सावन माह की पूर्णिमा है। बता दें कि रक्षाबंधन का त्योहार सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यानी संस्कृत दिवस वाले दिन ही राखी का पर्व मनाया जाएगा।
संस्कृत दिवस का इतिहास
देश में संस्कृत दिवस को पहली बार 1969 में सेलिब्रेट किया गया था। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर इस दिन को मनाने के निर्देश दिए गए थे।
संस्कृत दिवस का महत्व
संस्कृत भारत की सबसे प्राचीन भाषा है, लेकिन यह आमबोल में प्रयुक्त नहीं होती है। इस वजह से अंदेशा है कि ये भाषा विलुप्त हो सकती है। इसको बढ़ावा देने और लोगों के बीच इसको पॉपुलर करने के लिए संस्कृत दिवस मनाया जाता है।
