Sanki Sultan: इस सनकी सुल्तान को पसंद थीं मोटी औरतें, डेढ-डेढ़ सौ किलो की दासियों से सजा था हरम, पतली कमर देख ठनक जाता था माथा

Sanki Sultan: सुल्तान की पसंद का ख्याल रखते हुए उसकी मां के आदेश पर दूर-दराज देशों से भी मोटी-मोटी महिलाएं मंगवाई गईं। हरम में भेजने से पहले बस एक शर्त होती थी कि दासी का वजन कम से कम 150 किलो हो। जी हां 'सनकी सुल्तान' की हमारी खास सीरीज में आज जानिए तुर्की के सुल्तान इब्राहिम की दास्तान:

Sultan Ibrahim Ottoman Empire: दुनिया का इतिहास तमाम सनकी सुल्तानों से भरा पड़ा है। मुगल हों, मंगोल हों या फिर टर्किश, हर जगह ऐसे सनकी सुल्तानों की दास्तान सदियों तक गूंजती रही है। ऐसा ही एक सनकी सुल्तान था- इब्राहिम। तुर्की के उस्मानी साम्राज्य में 1640 से 1648 तक इब्राहिम सुल्तान रहा। इब्राहिम जब पैदा हुआ तो उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसकी हरकतें भी वैसी ही रहा करती थीं। इतिहासकारों ने इब्राहिम के सनकीपन को देखते हुए उसे पागल इब्राहिम का नाम दिया है।

End of Feed