लाइफस्टाइल

Birthday Wishes For Girlfriend: गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में करें बर्थडे विश, भेजें ये शुभकामना संदेश, मैसेज, कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 16, 2024, 06:56 AM IST

Birthday Wishes For Girlfriend: अगर आज आपकी गर्लफ्रेंड का बर्थडे है और इसे आप खास बनाना चाहते हैं तो ये प्यार भरा बर्थडे विशेज शेयर कर सकते हैं। यहां देखें गर्लफ्रेंड के लिए बेहतरीन बर्थडे विशेज, कोट्स, मैसेज, शायरी, फोटोज।

Image

Birthday Wishes For Girlfriend

Birthday Wishes For Girlfriend: जन्मदिन हर किसी के जीवन में बेहद खास होता है। इस दिन का लोग बेसब्री से साल भर इंतजार करते रहते हैं। लेकिन बॉयफ्रेंड को जिस दिन का इंतजार रहता है वो है गर्लफ्रेंड का बर्थडे। अपनी दिलरूबा के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए बॉयफ्रेंड हर मुमकिन कोशिश करते हैं। ताकि उनके चेहरे पर मुस्कान आ सके और उनका जन्मदिन खास और यादगार बन सके। गर्लफ्रेंड के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए बॉयफ्रेंड डिनर और लंच डेट प्लान करते हैं और साथ ही उन्हें पसंदीदा गिफ्ट भी देते हैं। लेकिन एक और तरीका है जिससे आप अपनी दिलरूबा के बर्थडे को खास बना सकते हैं। वो हैं प्यार भरा संदेश भेजकर। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ प्यार भरा गुड मॉर्निंग विशेज लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनी गर्लफ्रेंड को खास बना सकते हैं।

Birthday Wishes For Girlfriend in Hindi

1) मेरे दिल की हर एक धड़कन पर

हुकुमत करने वाली

जन्मदिन की बधाई हो मेरी रानी

हैप्पी बर्थडे

2) तुम्हारी इस अदा का में क्या जवाब दूं,

मेरे प्यार को मैं क्या तोहफा दूं,

कोई अच्छा-सा गुलाब माली से मंगवाता,

पर सोचा,

जो खुद गुलाब है उसे क्या गुलाब दूं।

हेप्पी बर्थडे

3) हस्ते रहे आप करोड़ों के बीच,

खिलते रहे आप लाखों के बीच,

रोशन रहे आप हजारों के बीच,

जैसे रहता है सूरज आसमानों के बीच।

4) उस दिन खुदा ने भी जश्न मनाया होगा,

जिस दिन आपको अपने हाथों से बनाया होगा,

उसने भी बहाये होंगे आंसू,

जिस दिन आपको धरती पर भेज कर,

खुद को अकेला पाया होगा।

जन्मदिन मुबारक हो

5) दुआ है कि सलामत रहे

एक तुम और

दूसरा तुम्हारा मुस्कुराना

जन्मदिन की बधाई

Birthday Wishes for Love in Hindi

6) थोड़ी गुस्से वाली

थोड़ी नादान हो तुम

मगर जैसे भी हो

मेरी जान हो तुम

हैप्पी बर्थडे

7) अपना ख्याल रखा करो मेरे लिए,

बेशक सांसे तुम्हारी चलती है,

लेकिन तुम में जान तो हमारी बस्ती है।

हेप्पी बर्थडे

8) फूलों ने अमृत का जाम भेजा है,

सूरज ने गगन से सलाम भेजा है,

मुबारक हो आपको नया जन्मदिन,

तहे-दिल से हमने ये पैगाम भेजा है।

हैप्पी बर्थडे टू यू

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article