फैशन की दुनिया में ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ स्टाइल ऐसे होते हैं जो समय के साथ और भी ज्यादा खास बन जाते हैं। फैशन की दुनिया में आज हर कोई भीड़ से अलग दिखना चाहता है। ऐसे में क्लासिक, विंटेज फैशन का ट्रेंड दोबारा सुर्खियों में है। पुरानी साड़ियों से लेकर प्रिंट्स तो एक्सेसरीज तक दशकों पुरानी डिजाइन्स आज फिर ट्रेंड में हैं। खासतौर से सोशल मीडिया वाली पीढ़ी के लिए तो दादी-नानी की अलमारियों में वर्षों से सहेजकर रखे गए कपड़े, ज्वेलरी और एक्सेसरीज़ नया स्टाइल इंस्पिरेशन है।
Vintage Fashion
दिलचस्प बात यह है कि फैशन इंडस्ट्री भी इन्हीं क्लासिक डिजाइनों को मॉडर्न टच देकर रनवे से लेकर सोशल मीडिया तक पेश कर रही है। ए-लाइन सिल्हूट, पोल्का डॉट्स, मोती की ज्वेलरी, स्कार्फ स्टाइलिंग और बड़े फ्रेम वाले चश्मे जैसे कई ट्रेंड्स एक बार फिर चर्चा में हैं। यह वापसी सिर्फ कपड़ों की नहीं, बल्कि उस दौर की खूबसूरती, सादगी और एलिगेंस की भी है, जिसने फैशन को हमेशा के लिए बदल दिया था।
ए-लाइन ड्रेसेस का फिर बढ़ा क्रेज
फैशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ए-लाइन सिल्हूट उन डिजाइनों में से एक है जो लगभग हर बॉडी टाइप पर खूबसूरत लगता है। यही वजह है कि यह ट्रेंड एक बार फिर महिलाओं की पसंद बन गया है। घुटनों तक आने वाली ड्रेसेस, फ्लेयर्ड स्कर्ट्स और स्ट्रक्चर्ड कट्स आज के फैशन में मजबूती से लौट आए हैं। इनकी खासियत यह है कि ये कम्फर्टेबल होने के साथ-साथ बेहद क्लासी लुक भी देते हैं। ऑफिस से लेकर पार्टी तक, हर जगह यह स्टाइल फिट बैठता है।
पोल्का डॉट्स ने फिर चुराया दिल
फैशन की दुनिया में कुछ प्रिंट कभी पुराने नहीं पड़ते और पोल्का डॉट्स उनमें से एक हैं। छोटे-बड़े गोल बिंदुओं वाले ये प्रिंट्स आज फिर से ड्रेसेस, शर्ट्स, टॉप्स और साड़ियों में दिखाई दे रहे हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये आउटफिट को स्टाइलिश और सॉफ्ट ग्लैम लुक देते हैं। यही कारण है कि फैशन ब्रांड्स इन्हें नए रंगों और मॉडर्न पैटर्न के साथ फिर से रिस्टाइल कर रहे हैं।
साड़ियों का ट्रेंड
2026 में साड़ियों के कई ऐसे ट्रेंड्स फिर से लोकप्रिय हो रहे हैं जो कभी 70 और 80 के दशक की पहचान माने जाते थे। चौड़े बॉर्डर वाली साड़ियां, बड़े फ्लोरल प्रिंट्स, पोल्का डॉट डिज़ाइन, चमकीले रंग और रिच सिल्क फैब्रिक एक बार फिर फैशन की दुनिया में छाए हुए हैं। उस दौर में महिलाएं जिन बनारसी, कांजीवरम और पारंपरिक बुनाई वाली साड़ियों को खास मौकों पर पहनती थीं, आज की पीढ़ी भी उन्हें बड़े गर्व के साथ अपना रही है।
Saree Trends
इसके अलावा, लंबे पल्लू और आकर्षक प्रिंट्स वाली साड़ियां भी वापस ट्रेंड में हैं। हालांकि आज इन्हें पहले की तरह नहीं, बल्कि मॉडर्न ब्लाउज, बेल्ट और समकालीन एक्सेसरीज़ के साथ स्टाइल किया जा रहा है। यही कारण है कि पुराने समय की साड़ियों का क्लासिक टच और आज का मॉडर्न फैशन मिलकर 2026 में एक नया और खूबसूरत ट्रेंड बना रहे हैं।
मोतियों की ज्वेलरी बनी स्टाइल स्टेटमेंट
फैशन की दुनिया में चाहे ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का दौर हो या गोल्ड, सिल्वर स्टाइल का क्रेज। मोतियों की खूबसूरती हमेशा अपनी अलग पहचान बनाए रखती है। कुछ समय के लिए भले ही पर्ल ज्वेलरी की पॉपुलैरिटी कम हुई हो, लेकिन अब ये एक बार फिर फैशन लवर्स की पहली पसंद बनती जा रही है। एक समय था जब मोती शाही ठाठ-बाठ और राजघरानों की पहचान माने जाते थे।
Pearl Jewelry
आज वही क्लासिक, रॉयल पर्ल चार्म नए रूप में लौट आया है। पर्ल नेकलेस, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और नाजुक ब्रेसलेट्स अब केवल पारंपरिक अवसरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा के फैशन का भी हिस्सा बन चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि मोतियों की ज्वेलरी इंडियन एथनिक वियर से लेकर मॉडर्न वेस्टर्न आउटफिट्स तक हर लुक के साथ आसानी से मेल खा जाती है। इसकी सादगी, एलिगेंस और सदाबहार लुक किसी भी पहनावे को तुरंत खास बना देता है।
विंटेज सनग्लासेस की वापसी
Trendy Sunglasses
विंटेज सनग्लासेस एक ऐसा फैशन एक्सेसरी हैं जो पुराने दौर की क्लासिक स्टाइल को आज के ट्रेंड्स के साथ जोड़ते हैं। बड़े फ्रेम, कैट-आई शेप और गोल डिजाइन वाले ये चश्मे 2026 में फिर लोकप्रिय हो रहे हैं। ये न सिर्फ धूप से आंखों की सुरक्षा करते हैं, बल्कि किसी भी लुक में रेट्रो चार्म और एलिगेंस भी जोड़ते हैं।
सिल्क स्कार्फ का नया अंदाज
स्कार्फ हमेशा से फैशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, लेकिन अब इसे पहनने के तरीके बदल गए हैं। लोग इसे सिर्फ गर्दन पर ही नहीं, बल्कि बैग्स, हेयरस्टाइल और बेल्ट की तरह भी इस्तेमाल कर रहे हैं। रंग-बिरंगे प्रिंटेड स्कार्फ साधारण आउटफिट को भी खास बना देते हैं। यही कारण है कि यह पुराना ट्रेंड फिर से फैशन प्रेमियों की पसंद बन गया है।
फैशन का सबसे खूबसूरत पहलू यही है कि वह समय के साथ बदलते हुए भी अपनी जड़ों को नहीं भूलता। दादी-नानी तो आपकी मां की अलमारी में सहेजे गए कई स्टाइल आज फिर मॉडर्न फैशन की पहचान बन चुके हैं। ए-लाइन ड्रेसेस, साड़ियां, पोल्का डॉट्स, मोती की ज्वेलरी, सनग्लासेस और सिल्क स्कार्फ जैसे ट्रेंड्स यह साबित करते हैं कि असली स्टाइल वही होता है जो समय की कसौटी पर खरा उतरे। अगर आप भी फैशन लवर हैं और अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। तो जरूर ही इन लौटते हुए ट्रेंड्स को आपको भी जरूर ही फॉलों करना ही चाहिए।
