Sadhguru Motivational Quotes in Hindi: जीवन को सही दिशा देने का काम करेंगी Sadhguru की ये 10 बातें, आज ही बांध लें गांठ

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 14, 2025, 10:07 AM IST

Sadhguru Motivational Quotes in Hindi: सद्गुरु जग्गी वासुदेव किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उनकी सोच, विचार और व्यक्तित्व लाखों लोगों को सही दिशा देने का काम करती है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव का नाम भारत के 50 सबसे अधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल हैं। वो अपनी बातों से अक्सर लोगों को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम सद्गुरु के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही दिशा देने का काम करेंगे।

Sadhguru Motivational Quotes in Hindi: जग्गी वासुदेव, जिन्हें सद्गुरु के नाम से जाना जाता है, एक प्रमुख भारतीय योगी और आध्यात्मिक गुरु हैं। सद्गुरु ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख भी है। 1992 में स्थापित यह संगठन एक आश्रम और एक योग केंद्र संचालित करता है, जो विभिन्न शैक्षिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में कार्य करता है। ईशा फाउंडेशन का लक्ष्य योग, ध्यान और अन्य आध्यात्मिक प्रथाओं के माध्यम से आंतरिक कल्याण और आत्म-जागरूकता को बढ़ावा देना है। सद्गुरु एक लेखक भी हैं, जिन्होंने इनर इंजीनियरिंग: ए योगीज़ गाइड टू जॉय एंड कर्मा: ए योगीज़ गाइड टू क्राफ्टिंग योर डेस्टिनी जैसी प्रभावशाली किताबें लिखी हैं, जो योग और व्यक्तिगत विकास के दर्शन पर प्रकाश डालती हैं। सद्गुरु अपने विचारों से लोगों को प्ररित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको प्रेरित करने और सही मार्गदर्शन करने का काम करेंगे।

Sadhguru Motivational Quotes in Hindi

Sadhguru Motivational Inspirational Quotes in Hindi

1. अगर हम प्रतिबद्ध हैं, तो हम एक ऐसी दुनिया बना सकते हैं, जिसमें पूर्वाग्रह बहुत कम होगा, और परिणामस्वरूप संघर्ष भी बहुत कम होगा।

End of Feed