Sadhguru Quotes For Life: जब तक आप यह सोचते है कि आप जैसे है...गांठ बांध लें सद्गुरु की ये 10 बातें, चीते की रफ्तार से सफलता चूमेगी कदम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 23, 2024, 06:38 AM IST

Sadhguru Quotes For Life: ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु अपनी बातों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनके विचार करोड़ों को प्ररित करने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो जीवन को सही दिशा दिखाने का काम करेगी।

Sadhguru Quotes For Life: आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। आध्यात्मिक गुरु होने के साथ साथ जग्गी वासुदेव एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं जो जीवन, प्रेम, परिवार, ज्ञान, दर्शन, और चेतना से जुड़ी बातें करते रहते हैं। सद्गुरु अपने अनमोल विचारों के जरिए लोगों को जीवन जीने का तरीका भी सिखाते हैं। सद्गुरु के लाखों चाहने वाले हैं जो इनके विचारों से काफी प्रभावित होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सद्गुरु के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सही दिशा दिखाने का काम करेगी।

Sadhguru Motivational Inspirational thoughts

Sadhguru Motivational and Inspirational Quotes for Life in Hindi

1. जब तक आप यह सोचते है कि आप जैसे है, उसके लिए कोई दूसरा जिम्मेदार है, तब तक आप वैसे नहीं बन सकते जैसा आप बनना चाहते हैं।

2. यदि आपकी सारी ऊर्जा एक दिशा में केंद्रित हैं, तो ज्ञान बहुत दूर नहीं है. आखिरकार, जो आप खोज रहे होते हैं वह पहले से ही आपके भीतर है।

3. जीवन में सबसे खूबसूरत क्षण वे क्षण होते हैं जब आप अपनी खुशी व्यक्त कर रहे होते हैं, न कि जब आप इसे खोज रहे होते हैं।

4. जब दर्द, क्रोध या दुख होता है, तो यह अपने भीतर देखने का समय है, आपके आस-पास देखने का नहीं।

5. यदि आप परिवर्तन का विरोध करते हैं, तो आप जीवन का विरोध करते हैं।

6. यदि आप जानते हैं कि आप कुछ भी नहीं हैं, तो आप असीमित हो जाते हैं। यदि आप सोचते हैं कि आप बड़े हैं, तो आप छोटे हो जाते हैं। यह इंसान होने की खूबसूरती है।

7. डर सिर्फ इसलिए है क्योंकि, आप जीवन के साथ नहीं जी रहे हैं, आप अपने दिमाग में जी रहे हैं।

8. आध्यात्मिकता कोई अपंगता नहीं है। यह इसके बारे में नहीं है कि आप क्या नहीं कर सकते, बल्कि आप जो सब कर सकते हैं यह उसके बारे में है।

9. प्रेम जरूरत नहीं बल्कि एक चाह है। जब आप प्रेम करते हैं, तब आप स्थिर हो जाते हैं फिर किसी और चीज की जरूरत नहीं रह जाती।

10. जीवन का लक्ष्य मुक्ति है, न कि नियंत्रण या सत्ता। इसका लक्ष्य अपने आप से, अर्जित की हुई चीजों से, शरीर और मन के तौर-तरीकों से और जीवन के ध्रुवीकरण से मुक्त होना है।

End Article
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी...

End of Feed