Hair Care Tips: हेयर फॉल की समस्या इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। बालों के झड़ने की समस्या बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में हाथ लगाने पर भी बाल टूटने लगते हैं। हेयरफॉल की समस्या से बचने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में इस समस्या से निजात दिलाने में कंघी करने के तकनीकों में कुछ बदलाव करना फायदेमंद साबित हो सकता है। हेयर फॉल के कई कारण हो सकते हैं। जेनेटिकल प्रॉब्लम, डाइट, स्ट्रेस और बालों की सही देखभाल ना करने की वजह से भी बाल झड़ते हैं। लेकिन आज हम आपको हेयर फॉल रोकने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप बालों का झड़ना कम कर सकते हैं।
बालों में कंघी करने का क्या है सही तरीका ?
सही कंघी चुनें
हेयर फॉल को रोकने के लिए सबसे पहले सही कंघी का चयन करें। हमेशा चिकने और गोल सिरों वाली चौड़े दांतों की कंघी का ही इस्तेमाल करें। ये बालों की जड़ों पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है और हेयर फॉल को रोकने का काम करता है।
हल्के हाथ से सुलझाएं
सोकर उठने के बाद बाद उलझ जाते हैं। ऐसे में इसे सीधे कंघी करने की बजाय हल्के हाथों से सुलझाएं। इसके लिए आप अपनी उंगलियों का भी इस्तेमाल कर कती हैं।
सिरों से शुरू करें
जब भी कंघी करें तो हमेशा सिरों से कंघी करना शुरू करें और फिर जड़ों तक जाएं। इससे बाल कम झड़ेंगे और जड़ों पर तनाव कम पड़ेगा।
गीले बालों पर कंघी करने से बचें
कई लोग नहाने के तुरंत बाद गीले बालों पर कंघी करने लगते हैं जिससे उनके बाल टूटने लगते हैं। ऐसे में पहले बालों को सूखा लें फिर कंघी करें। इससे बाल नहीं टूटेंगे।
हाइड्रेटेड रहें
स्ट्रॉन्ग बालों के लिए स्कैल्प का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। इसके लिए खुद को हमेशा हाइड्रेट रखें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
