शादी के लिए कपल्स के बीच कितना होना चाहिए एज गैप? अभी जानें, नहीं तो रिश्ते में आ जाएगी कड़वाहट

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 31, 2024, 05:16 PM IST

लड़का-लड़की की शादी की जब भी बात होती है तो कई चीजों को देखा जाता है। जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है एज गैप। सबसे पहले पेरेंट्स लड़का-लड़की के बीच का एज गैप देखते हैं फिर रिश्ते की बात को आगे बढ़ाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि लड़का-लड़की के बीच शादी के लिए कितना एज गैप होना चाहिए। अगर नहीं तो आज हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि पति-पत्नी के बीच कितना एज गैप सही रहता है।

वो कहते हैं ना कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। जब किसी पर दिल आ जाता है तो उम्र और मजहब मायने नहीं रखता है। लेकिन शादी की जब बात होती है तो कई पहलुओं को देखा जाता है। जिसमें लड़का-लड़की का एज गैप सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा लोगों का मानना है कि लड़का-लड़की के बीच एक निर्धारित एज गैप होना बेहद जरूरी है। अगर ऐसा ना हो तो दोनों के बीच मिसअंडरस्टैंडिंग काफी होती है। जो बाद में आगे चलकर रिश्ते में कड़वाहट की वजह बन जाता है जिससे तलाक के भी चांसेस बढ़ जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शादी के लिए कपल्स के बीच कितना एज गैप होना चाहिए।

what is the right age gap between husband and wife

क्या कहता है भारतीय समाज

भारतीय समाज की बात करें तो ज्यादातर लोगों का ये मानना होता है कि पती की उम्र पत्नी से ज्यादा होनी चाहिए। मतलब पति उम्र में पत्नी से बड़ा होना चाहिए। लेकिन दोनों के बीच कितना एज गैप होना चाहिए। ये सबसे बड़ा सवाल है।

End of Feed