Relationship: एकतरफा प्यार को कैसे पहचानें? क्या होते हैं वन साइडेड लव के सिग्नल्स?

Signals of one sided love: एकतरफा प्यार खूबसूरत भी है और दर्दभरा भी। खूबसूरत इसलिए कि इसमें सच्चाई होती है और दर्दभरा इसलिए कि इसमें उम्मीद की जगह अनिश्चितता होती है। अगर आप भी ऐसे किसी सिग्नल को महसूस कर रहे हैं तो खुद अपने दिल से पूछिए कि क्या यह रिश्ता आगे बढ़ने लायक है?

Ektarfa Pyar ko kaise pehchane: जिंदगी में प्यार को सबसे खूबसूरत एहसास माना जाता है। प्यार दो तरफा हो तो जीवन खिल उठता है, पर वहीं जब एकतरफा हो तो यह दिल की सबसे खामोश, सबसे दर्दभरी कहानी बन जाता है। कई बार इंसान अपने जज्बात खुद भी समझ नहीं पाता और कई बार सामने वाला जान ही नहीं पाता कि कोई उससे बिना कुछ कहे ही कितना प्यार करता है। एकतरफा प्यार के कुछ सिग्नल्स ऐसे होते हैं, जो अनकहे होते हुए भी बहुत कुछ कह जाते हैं। आइए जानते हैं उन बातों को जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सामने वाला आपसे एकतरफा प्यार करने लगा है:

Signals of One Sided Love

एकतरफा प्यार को पहचानने का तरीका (Photo: YRF)

छोटी बातें भी याद रखना

अगर कोई आपके बारे में छोटी-छोटी बातें याद रखता है। आपकी पसंद, आपकी लाइफ की बातें, आपके दुख-सुख तो समझिए कि वह आपके लिए सिर्फ एक जान-पहचान वाला नहीं है। एकतरफा प्यार में इंसान सामने वाले की हर बात दिल में सहेज कर रखता है।

End of Feed