लाइफस्टाइल

सर्दी की खास मिठाई हैं ये लड्डू, एक डिब्बा बनाने के लिए कितना लगेगा आटा, चीनी और गोंद- देखें मम्मी वाली स्पेशल रेसिपी

Gond Ke Laddu Ki Recipe (गोंद के लड्डू कैसे बनाएं): सर्दियों में खूब लड्डू खाए जाते हैं। खासतौर से गोंद का लड्डू तो जरूर बनता है। इन लड्डूओं को ठंड के मौसम में खाने से खास फायदा मिलता है। यहां से आप गोंद के लड्डू बनाने की पूरी रेसिपी जान सकते हैं।

Image

गोंद के लड्डू बनाने की विधि (pic credit: canva)

Gond Ke Laddu Ki Recipe (गोंद के लड्डू कैसे बनाएं): सर्दियों का मौसम आ रहा है और इस मौसम में एक से बढ़कर एक चीजें बनाई जाती हैं। सर्दियों में लड्डू की डिमांड बढ़ जाती है। ड्राई फ्रूट्स, मूंगफली और गोंद के लड्डू सबसे ज्यादा खाए जाते हैं। गोंद के लड्डू तो सर्दी की खास मिठाई है। इसे बनाना इतना ही आसान नहीं है। इसे बनाने में कितना आटा लगता है और कितना गोंद इसका आकलन ही सबसे मुश्किल है। यहां हम आपको गोंद के लड्डू बनाना सीखाएंगे। यहां गोंद के लड्डू की पूरी रेसिपी मौजूद है, वो भी सामग्री लिस्ट के साथ।

गोंद का लड्डू बनाने की सामग्री-

  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • गुड़ का चूरा- 3/4 कप
  • घी- 1/2 कप
  • गोंद- 1/3 कप
  • कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल- 2 टेबल स्पून
  • बादाम और काजू- 1/4 कप
  • इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
  • चिरौंजी- एक बड़ा चम्मच

गोंद का लड्डू बनाने की विधि-

गोंद का लड्डू बनाने के लिए एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें एक बड़ा चम्मच घी गर्म करें। घी के पिघलने पर इसमें कटे हुए बादाम और काजू डाल दें। मेवों को सुनहरा भूरा होने तक भूनें। मेवों को दरदरा पीसना होता है, तो आप या तो उन्हें पीसकर भून सकते हैं या आप पहले कटे हुए मेवों को भून सकते हैं। उन्हें ठंडा होने दें और फिर पीस लें। एक बार मेवा हो जाने के बाद, पैन में थोड़ा कसा हुआ सूखा नारियल डालें और एक या दो मिनट के लिए भूनें। मेवे और नारियल के मिश्रण को निकाल कर एक प्लेट में रख लें। इसके बाद, गोंद को भुनने के लिए घी गर्म करें। आपको गोंद को तब तक भूनना है जब तक वह फूल न जाए। गोंद सारा घी सोख लेगा और एक बार हो जाने के बाद, आंच बंद कर दें, इसे ठंडा होने दें और मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। पैन को फिर से गर्म करें और उसमें करीब 3 टेबल स्पून घी डालें। घी के मेल्ट हो जाने पर इसमें गेहूं का आटा डालकर गोल्डन ब्राउन होने और सुगंध तक भून लें। गेहूं के आटे को भूनने में थोड़ा समय लग सकता है और सुनिश्चित करें कि आप लगातार चलाते रहें वरना आटा जल जाएगा। आटा भुन जाने के बाद इसे आंच से उतार लें और इसमें तले हुए मेवे और गोंद डालें। इलायची पाउडर और पाउडर गुड़ डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें। अब मिश्रण के छोटे हिस्से लें और इसे लड्डुओं का शेप दें। आपके गोंद का लड्डू तैयार है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article