लाइफस्टाइल

रिफाइंड तेल कितने दिन में खराब हो जाता है? महीनों से पड़ा तेल का पैकेट खोलने से पहले जान लें

रिफाइंड तेल लंबे समय तक यूज करने लायक दिखता जरूर है। लेकिन गलत तरीके से रखने पर यह जल्दी खराब हो सकता है। जानिए रिफाइंड तेल कितने दिन में खराब हो जाता है, रिफाइंड ऑयल एक्सपायरी डेट, खराब तेल।

Image

Refined Oil Expiry Date

खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला रिफाइंड तेल, हर रसोई की मुख्य जरूरत होता है। सब्जी से लेकर स्नैक्स तक, ज्यादातर डिशेज भारतीय इसी तेल में तैयार करते हैं। लेकिन इन दिनों लगातार बढ़ती तेल की कीमतों के चलते कई लोगों ने तेल को स्टोर करना शुरू कर दिया है। अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि तेल महीनों तक खराब नहीं होता। लेकिन बता दें कि, रिफाइंड तेल भी एक समय के बाद अपनी गुणवत्ता खोने लगता है।

गर्मी, धूप, हवा और नमी के संपर्क में आने पर इसका स्वाद, खुशबू और पोषण धीरे-धीरे बदलने लगता है। कई लोग एक ही तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे उसमें हानिकारक तत्व बनने लगते हैं। खास बात यह है कि खराब तेल हमेशा तुरंत पहचान में नहीं आता। इसलिए यह जाननाजरूरी है कि रिफाइंड तेल कितने दिनों तक यूज करने लायक रहता है, और उसे लंबे समय तक सही रखने का तरीका क्या है।

रिफाइंड ऑयल कब तक खराब नहीं होता है

अगर रिफाइंड तेल की बोतल बंद हो और उसे ठंडी व सूखी जगह पर रखा जाए। तो यह आमतौर पर 6 महीने से 1 साल तक ठीक रह सकता है। लेकिन एक बार बोतल या पैकेट खुलने के बाद इसकी गुणवत्ता धीरे-धीरे कम होने लगती है। खुले तेल को लगभग 2 से 3 महीने के अंदर अंदर ही इस्तेमाल कर लेना बेहतर माना जाता है।

Refined Cooking oil

Refined Cooking oil

खराब तेल की पहचान कैसे करें?

अगर तेल से अजीब या बासी गंध आने लगे, उसका रंग गहरा हो जाए या स्वाद कड़वा लगे, तो समझ जाइए कि तेल खराब हो चुका है। कभी-कभी तेल ज्यादा चिपचिपा भी महसूस होने लगता है, जो उसकी खराब गुणवत्ता का संकेत हो सकता है।

Refined Tel Kab tak kharab nhi hota hai

Refined Tel Kab tak kharab nhi hota hai

तेल को खराब होने से कैसे बचाएं?

रिफाइंड तेल को अगर सही तरीके से स्टोर किया जाए, तो भी ये लंबे समय तक यूज करने लायक रह सकता है। ऐसे में तेल को हमेशा एयरटाइट बोतल में रखें। साथ ही कोशिश करें कि इसे गैस चूल्हे के बिल्कुल पास न रखा जाए, क्योंकि लगातार गर्मी से तेल जल्दी खराब हो सकता है। साथ ही धूप और नमी से दूर रखना भी जरूरी है।

रिफाइंड तेल में घर का खाना बनाने से पहले, आप भी जरूर ही इन टिप्स को फॉलों करना न भूले। क्योंकि खराब तेल का इस्तेमाल सेहत पर बहुत बुरा असर डाल सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article