लाइफस्टाइल

Amiri Khaman Recipe monsoon 2023: सुहाने मौसम में उठाएं गुजराती खमण का भरपूर लुत्फ, देखें लजीज अमीरी खमण ढोकला की रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 10:04 AM IST

Amiri Khaman Dhokla recipe in hindi (खमण की रेसिपी): प्यारे मौसम में कर रहा है कुछ लजीज खाने का मन तो गुजरात का टेस्टी खमण ढोकला आपकी भूख मिटाने और मूड बेहतर करने के लिए एकदम बेस्ट है। मौसम का मिजाज देखते हुए बनाएं लजीज अमीरी खमण और शाम की चाय के साथ करें खूब एन्जॉय।

Image

Recipe in hindi amiri khaman recipe in hindi gujrati khaman dhokla for monsoon 2023

Recipe in hindi Amiri Khaman Dhokla (खमण की रेसिपी): हल्की बारिश वाले इस प्यारे से मौसम में अगर आपका भी कुछ लजीज खाने का मन है, तो गुजरात का ट्रेडिशनल खमण ढोकला आपको खूब पसंद आएगा। देखें स्वाद का सरताज और बनाने में बेहद आसान अमीरी खमण की रेसिपी। जिसे आप अपनी बालकनी में बैठ चाय, कॉफी या ठंडाई के साथ बहुत एन्जॉय कर सकते हैं। यही नहीं बेशक इस खास रेसिपी सा बनाया खमण बच्चों से लेकर बड़े तक बड़े चाव से खाएंगे।

Amiri Khaman Recipe in hindi, खमन ढोकला की रेसिपी

मानसून वाले इस मौसम में मनडे का मूड मजेदार बनाने के लिए इस रेसिपी से बनाए लजीज गुजराती अमीरी खमण -

सामग्री

  • तेल
  • बारीक कटा हुआ लहसुन
  • बारीक कटी हरी मिर्च
  • हींग
  • सरसों
  • पिसी हुई शक्कर
  • अनारदाना
  • कटा धनिया
  • ग्रेट किया हुआ नारियल
  • सेव
  • बने हुए ढोकले या खमण

अमीरी खमण रेसिपी, Khaman recipe for monsoon

  • लजीज अमीरी खमण बनाने के लिए सबसे पहले आपको बाजार से या फिर घर पर ही बनाए हुए खमण लेना है।
  • फिर कम से कम 20-25 ढोकलों को लेकर उनका अच्छे से चूरा कर लेना है और फिर उसे अलग करके रख देना है।
  • खमण में स्वाद का तड़का लगाने के लिए अब आपको एक कढ़ाई लेकर उसमें तेल गर्म करना है, और सरसों के दाने ड़ालकर उन्हें फ्राई कर लेना है।
  • फिर जब सरसों चटकने लग जाए तो उसी कढ़ाई में आपको लहसुन, हरी मिर्च, हींग ड़ालकर अच्छे से भुन लेना है।
  • आप इसी तड़के साथ अपनी पसंद के मसाले और हरी मिर्च भी ड़ालकर फ्राई कर सकते हैं।
  • अब आपको इस तड़के को खमण के चूरे पड़ अच्छे से ड़ाल देना है और मिला लेना है। ताकि तड़का हर जगह अच्छे से फैल जाए।
  • अब आप इस चूरे के ऊपर शक्कर (पिसी हुई होगी तो ज्यादा बेहतर है), धनिया, अनारदाना, नारियल का बूरा ड़ालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • लजीज अमीरी खमण सर्व करने से पहले आप इसमें नमकीन सेव ड़ालकर स्वाद का चटकारों का आनंद ले सकते हैं।

शाम के स्नैक्स में आप इस रेसिपी से लजीज अमीरी खमण बना सकतें हैं। चाय और कॉफी के साथ भी शानदार शाम में ये रेसिपी बेहतरीन रहेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article