लाइफस्टाइल

Monsoon Haircare: टिप-टिप बरसे पानी ने बेहाल कर दिए हैं आपके भी बाल? देखें चिपचिपे और फ्रिज़ वाले हेयर्स की देखभाल का तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2023, 02:10 PM IST

How to stop hairfall monsoon 2023 haircare (बारिश में बालों का ध्यान कैसे रखें): बारिश का मौसम वैसे तो बहुत हसीन और सुहाना होता है, लेकिन बेशक आपके बालों पर इसका असर बहुत ही खराब हो सकता है। बारिश के पानी की वजह से अगर आपके बाल भी चिपचिपे और फ्रिज वाले हो गए हैं, तो देखें बालों की देखभाल का तरीका।

Image

Monsoon 2023 haircare routine how to stop hairfall frizzy hairs dandruff scalp diseases remedies

Monsoon 2023 hairfall frizz haircare routine (बारिश में बालों का ध्यान कैसे रखें): हल्की बारिश वाला ये मौसम वैसे तो बहुत ही बढ़िया लगता है, हालांकि बारिश और बारिश के पानी का आपकी हेल्थ से लेकर हेयर्स पर बहुत ही बुरा असर हो सकता है। बरसात के पानी में भीगने से बेशक आपके बाल भी चिपचिपे, डैंड्रफ वाले हो गए होंगे, जो बहुत हद तक पतले होकर झड़ रहे हो। ऐसे में समय रहते बालों की केयर करना जरूरी है, देखें बारिश में बालों की देखभाल करने का सही तरीका क्या है।

Haircare in Monsoon 2023, बाल झड़ने से कैसे रोके

बारिश के गंदे पानी से बालों की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है, देखें बारिश में अपने बालों की देखभाल करने का आसान तरीका क्या है -

बारिश के पानी से बचाएं

बालों की अच्छी हेल्थ सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो ऐसे में सबसे पहले बालों को बारिश के पानी में भीगने से बचाना बहुत जरूरी है। बरसात का पानी बहुत गंदा होता है, इसलिए कोशिश करें कि आप इस पानी के संपर्क में कम से कम ही आएं। आप बारिश में रेनकोट या छाता लेकर ही जाएं।

बाल सही से धोएं

बालों को सही से धोना भी उनकी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि जब आपका स्कैल्प साफ रहेगा, तभी नए बाल आएंगे और पुराने बाल हेल्दी और शाईनी बने रहेंगे। कोशिश करें कि आप हफ्ते में दो या तीन बार बालों को अच्छे माइल्ड शैम्पू से जरूर धोएं और अच्छा कंडिश्नर भी यूज करें जिससे चिपचिप और फ्रिज़ की दिक्कत दूर होगी।

बालों का गीले न रहने दें

अब क्योंकि बारिश के मौसम में पहले से ही उमस बहुत ज्यादा होती है, और उसके ऊपर अगर आपके बाल लंबे समय तक गीले रहेंगे तो ज्यादा मॉइश्चर से बाल खराब हो जाते हैं।

सही कंघी यूज करें

बाल धोने के साथ उनकी कंघी करते रहना भी काफी जरूरी है वहीं साथ में सही कंघी का इस्तेमाल भी आवश्यक है। अगर आपके बाल गीले हैं तो उनकी कंघी हमेशा बड़े और मोटे दांत वाले कंघे से ही करें और धीरे धीरे करें। नहीं तो बाल पतले होकर बहुत ही जल्दी टूट जाएंगे।

सिंपल हेयरस्टाइल

बालों की अच्छी हेल्थ सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो ऐसे में इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि आप हेयरस्टाइल कैसी बना रहे हैं। अगर आप अपने गीले बालों को या नमी चिपचिप वाले बालों को ज्यादा खींच रहे हैं तो भी बाल खराब होते हैं और टूट जाते हैं।

डाइट है जरूरी

बालों के लिए आपके शरीर का स्वस्थ्य रहना भी जरूरी है, जो हेल्दी डाइट लेने से होगा। अगर आप प्रॉपर डाइट ले रहे हैं तो पोषण से आपके बालों की सेहत बेशक बहुत अच्छी हो जाएगी।

इसी के साथ आपको अपने बालों के हिसाब वाला सीरम लगाना चाहिए और कोई नेचुरल हेयर मास्का का यूज भी आपके बालों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। जैसे नींबू, सौंफ, नीम, एलोवेरा और दही जैसी चीज़े अक्सर बालों के लिए शानदार मानी जाती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article