लाइफस्टाइल

सुबह उठते ही ये काम करती हैं Rashmika Mandanna, जानें ग्लोइंग फेस और कमाल की फिटनेस का राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस Rashmika Mandanna अपने काम के अलावा फिटनेस और नैचुरल ग्लो के लिए अलग पहचान रखती हैं। लेकिन क्या आप उनका फिटनेस सीक्रेट जानते हैं? आइए जानते हैं रश्मिका मंदाना की फिटनेस का राज...

Image

रश्मिका मंदाना की फिटनेस का राज

Rashmika Mandanna Fitness Tips: बीते दिनों रश्मिका मंदाना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से शादी की। 26 फरवरी को दोनों ने राजस्थान उदयपुर शहर में सात फेरे लिए। शादी के मौके पर रश्मिका के चेहरे पर एक अलग ग्लो दिखाई दे रहा था। जिसका राज हर कोई जानना चाहता था। इसी तरह के सवालों का जवाब देते हुए हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिटनेस का राज लोगों के साथ शेयर किया है। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री Rashmika Mandanna अपनी क्यूट स्माइल और नैचुरल ग्लो के लिए जानी जाती हैं। उनका मानना है कि जैसे आपके दिन की शुरुआत होती है वैसा ही आपका पूरा दिन बीतता है। अगर आप दिन भर फिट और एक्टिव रहना चाहते हैं, तो आपके दिन की शुरुआत उसी हिसाब से होनी चाहिए। आइए जानते हैं रश्मिका मंदाना का फिटनेस सीक्रेट क्या है?

सुबह उठकर ये दो काम करती हैं रश्मिका मंदाना

रश्मिका के अनुसार, वह सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी पीती हैं, जिसमें नींबू और शहद मिलाया होता है। यह उनके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और स्किन को अंदर से क्लीन रखता है।

इसके बाद वह हेल्दी ब्रेकफास्ट लेती हैं, जिसमें फल, ओट्स और नट्स शामिल होते हैं। यह कॉम्बिनेशन उन्हें दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखता है।

Rashmika Mandanna Fitness Tips

Rashmika Mandanna Fitness Tips

कैसा है रश्मिका का डाइट प्लान

रश्मिका अपनी डाइट को लेकर काफी सख्त हैं। वह जंक फूड से दूरी बनाकर रखती हैं और घर का बना हल्का व पौष्टिक खाना पसंद करती हैं। उनकी डाइट में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर चीजें शामिल होती हैं, जो न केवल फिटनेस बल्कि स्किन हेल्थ के लिए भी जरूरी हैं। यही वजह है कि उनकी त्वचा हमेशा ग्लो करती नजर आती है।

योग और एक्सरसाइज का भी सहारा

फिटनेस के लिए रश्मिका सिर्फ डाइट पर ही निर्भर नहीं रहतीं, बल्कि वह नियमित रूप से योग और कार्डियो एक्सरसाइज भी करती हैं। योग उन्हें मानसिक शांति देता है, जबकि कार्डियो उनके शरीर को एक्टिव और फिट बनाए रखता है। यह बैलेंस ही उनकी फिटनेस का असली राज है।

मेंटल हेल्थ को अहमियत

रश्मिका का मानना है कि फिटनेस सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी है। वह स्ट्रेस से दूर रहने और पॉजिटिव सोच बनाए रखने पर जोर देती हैं। यही वजह है कि उनकी पर्सनालिटी हमेशा फ्रेश और एनर्जेटिक लगती है।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article