Rangoli for Republic Day: तिरंगे के इन 3 रंगों से खिलेगा आपका आंगन, देखें गणतंत्र दिवस के लेटेस्ट और ट्रेंडी रंगोली डिजाइन फोटोज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jan 26, 2024, 07:22 AM IST

Rangoli for Republic Day (गणतंत्र दिवस की रंगोली): गणतंत्र दिवस को और खास बनाने के लिए शानदार डेकोरेशन करना तो बनता है। ऐसे में यहां देखें गणतंत्र दिवस की रंगोली, तिरंगा रंगोली, रिपब्लिक डे रंगोली डिजाइंस।

Rangoli for Republic Day (गणतंत्र दिवस की रंगोली): गणतंत्र दिवस (Republic Day) का दिन आज देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 75 साल पहले आजाद भारत का संविधान लागू हुआ था और तभी से हर साल 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) के रूप में सेलिब्रेट किया जाने लगा है। गणतंत्र दिवस पर हर जगह देशभक्ति का अलग ही जज्बा देखने को मिल रहा है। रिपब्लिक डे पर अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। साथ ही हर भारतवास अपने घर, स्कूल को बेहतरीन अंदाज से सजाता है। ऐसे में अगर इस राष्ट्रीय त्योहार के लिए आप भी अपने घर आंगन को बेहतरीन अंदाज से डेकोरेट करना चाहते हैं। तो गणतंत्र दिवस की ये रंगोली डिजाइंस (Rangoli for Republic Day) एकदम बेस्ट हैं, देखें रिपब्लिक डे स्पेशल रंगोली, तिंरगा रंगोली डिजाइन।

Republic Day rangoli, Flag Rangoli, Republic day theme rangoli

Rangoli for republic day decoration tiranga flag rangoli designs

गणतंत्र दिवस की रंगोली डिजाइन्स, Rangoli design for Republic Day

गणतंत्र दिवस पर प्यारी सी देशभक्ति वाली रंगोली बनानी है, तो लाल किले पर भारत के झंड़े की लहराती हुई ये रंगोली बहुत ही बढ़िया रहेगी। बिगिनर्स तो इस रंगोली को बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। आप ट्राईकलर को सीधी लाइन में भी भर सकते हैं बहुत ही अच्छा लुक आएगा, वहीं रंगोली के पास अगर आप हैप्पी रिपब्लिक डे लिखेंगे तो और अच्छा लगेगा।

End of Feed