Republic Day 2024 Parade Live Telecast Timing: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है। इस साल शुक्रवार यानी आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड (Republic Day 2024 Parade) निकाली जाएगी। परेड को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग कर्तव्य पथ पर इकट्ठे होंगे, लेकिन कई लोग परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ नहीं जा पाते हैं। अगर आप भी रिपब्लिक डे की परेड के लिए इंडिया गेट (India Gate) नहीं जा रहे हैं तो आप घर बैठे टीवी पर लाइव टेलीकास्ट (Republic Day 2024 Parade Live Telecast) देख सकते हैं। अगर आप कहीं ट्रैवल कर रहे हैं तो रिपब्लिक डे परेड की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह
रिपब्लिक डे की परेड कर्तव्य पथ पर निकाली जाएगी, जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सुबह 7.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ शुरू होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना के जवानों की कर्तव्य पथ पर झाकियां दिखेंगी।
कहां देख सकते हैं Republic Day परेड की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
घर बैठे आप गणतंत्र दिवस समारोह लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन नेटवर्क पर देख सकेंगे। इसके साथ ही आप तमाम न्यूज चैनलों पर भी गणतंत्र दिवस समारोह लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आप दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल, ट्विटर अकाउंट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रिपब्लिक डे परेड की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
