Happy Republic Day 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, HD Photos: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) बड़े ही धूमधाम और जोश के साथ मना रहा है। 26 जनवरी के दिन ही हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज दिल्ली के कर्तव्यपथ पर परेड होगी। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन सुबह से ही सोशल मीडिया पर बधाई का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। अगर आप भी इस मौके पर अपने दोस्तों और करीबियों को मैसेजेस भेजना चाहते हैं तो देशभक्ति की भावना से भरे ये संदेश भेजकर गणतंत्र दिवस की बधाई (Happy Republic Day 2024 Wishes) दे सकते हैं।
गणतंत्र दिवस की बधाई, शुभकामना संदेश (Happy Republic Day 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos)
1) न सरकार मेरी है, न रौब मेरा है,
न बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे बस एक छोटी सी बात का अभिमान है,
मैं हिंदुस्तान का हूं, और हिंदुस्तान मेरा हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
2) दाग गुलामी का धोया है जान लुटा कर,
दीप जलाए है कितने दीप बुझा कर,
मिली है जब ये आजादी तो फिर से इस आजादी को,
रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Gantantra Diwas Wishes images
3) न भूलेगा देश कभी वह नजारा,
जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला,
उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी,
चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
4) दें सलामी इस तिरंगे को
जिससे हमारी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक आप में जान है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
5) वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए,
दिल एक है एक है जान हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Gantantra Diwas Shubhkamna Sandesh
6) नहीं सिर्फ जश्न मनाना, नहीं सिर्फ झंडे लहराना,
ये काफी नहीं है वतन पर, यादों को नहीं भुलाना,
जो कुर्बान हुए उनके लफ्जों को आगे बढ़ाना,
खुदा के लिए नही जिंदगी वतन के लिए लुटाना,
हम लाएं है तूफान से कश्ती निकाल के,
इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
7) आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
8) कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

happy Republic Day messages for whatsapp
9) भारत के उन वीरो को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत,
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
10) भारतीय होने पर करो गर्व,
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
