Ramadan 2024 Mehndi Designs: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। हम सभी किसी न किसी मौके पर हाथों पर कई डिजाइन की मेहंदी लगाते हैं। मेहंदी की कई अलग-अलग डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगी, लेकिन किसी भी डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले हमें हाथों और पैरों के आकार को समझना बहुत जरूरी होता है। डिजाइन की बात करें तो आजकल ताज महल, Arabic, मोर और फूलों के डिजाइन वाली मेहंदी काफी चलन में नजर आ रही है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं रमजान के पाक मौके पर हाथों और पैरों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए मेहंदी के कुछ आसान डिजाइंस-
यहां देखें रमजान के लिए मेहंदी के कुछ खास डिजाइन्स (Ramadan 2024 Beautiful Mehndi Designs Images)-
1) मोर का डिजाइन
रमजान के दिनों में मोर के डिजाइन की मेहंदी काफी ट्रेंड में है। आपको बता दें कि आप इस डिजाइन को बोल्ड अंदाज में भी लगा सकती हैं और महीन डिजाइन भी बना सकती हैं। चांद और सितारों के साथ ही आप इस मेहंदी डिजाइन में लालटेन भी बना सकती हैं।
2) अरेबिक डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन एक ऐसी डिजाइन है जिसमें फूलों की डिजाइन के साथ ज्योमेट्रिक शेप का मिश्रण होता है, ये डिजाइन बेहद ही यूनिक और मॉडर्न लगते हैं।
3) मॉर्डर्न डिजाइन
मॉडर्न स्टाइल की मेहंदी को आजकल काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं इस तरह से आप कंगन या ब्रेसलेट की तरह से ताज महल के डिजाइन को बना सकती हैं। बॉर्डर बनाने के लिए आप लाइन और केरी के डिजाइन को बना सकती हैं।
4) ताजमहल मेहंदी
ताज महल के साथ आप बारीकी से अलग-अलग डिजाइन जैसे जालीदार और भी अन्य डिजाइन बनाकर साथ में मोर या मोर के पंख को बना सकती हैं। हाथों के साथ-साथ बाजू पर मेहंदी लगा रही हैं तो इस तरह से हाथी का आकार भी बना सकती हैं।
5) पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन
पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन बाकी सब से बिल्कुल अलग होती हैं। इन डिजाइनों में उनके कल्चर को दर्शाते हुए कई अनोखे तरह के पैटर्न होते हैं जो आप के हाथों को बेहद खूबसूरत बनाते हैं।
