Organza Saree Designs (होली 2024 ऑर्गेंजा साड़ी डिजाइन्स): होली का त्योहार बस आने ही वाला है, ऐसे में अगर आप भी होली पार्टी में जाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बात को लेकर अभी तक कंफ्यूज हैं कि, पार्टी में आखिर पहने तो क्या पहने तो होली पार्टी में ऐसा देसी फिल्मी लुक फ्लॉन्ट करना एकदम ही जबरदस्त हो सकता है। देखें होली 2024 पर पहनने के लिए लेटेस्ट स्टाइल की ऑर्गेंजा साड़ियां और डिजाइनर ब्लाउज का कलेक्शन। जिसे पहनकर आप होली की पार्टी में चार चांद लगा सकती हैं, देखें लेटेस्ट साड़ी-ब्लाउज डिजाइन आईडियाज।
होली 2024 साड़ी ब्लाउज डिजाइन्स, Latest Organza Saree Blouse designs for Holi 2024

Organza saree blouse designs
होली के लिए ऐसे स्टाइल की साड़ियां भी कमाल लगती हैं। आपको अगर होली पार्टी के लिए ऑर्गेंजा पैटर्न में सिंपल और एलिगेंट डिजाइन वाली साड़ियां पहननी है, तो ये तीनों ही साड़ी के डिजाइन बहुत ही बेहतरीन चॉइस हो सकती है। जिन्हें आप कट स्लीव्स से लेकर हॉल्टर नेक या ट्यूब डिजाइनर ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

Multicolor Saree blouse designs
होली के लिए मल्टीकलर लुक वाली साड़ियों से बेहतर क्या होगा। आप ऑर्गेंजा फ्लोरल तो शिफॉन ऑर्गेंजा की ये साड़ियां ओपन पल्ला के साथ साथ प्लीट्स स्टाइल वाले ड्रेप में भी फ्लॉन्ट कर सकती हैं। ऐसी साड़ियों के साथ होली पर कंट्रास्ट का ब्लाउज सबसे ज्यादा अच्छा लगेगा।

Floral Saree
फ्लोरल डिजाइन अगर आपको भी खूब पसंद है, तो ऑर्गेंजा टिशू सिल्क और वाइट ऑर्गेंजा फ्लोरल वर्क वाली ये साड़ियों के डिजाइन सबसे ज्यादा खूबसूरत हो सकते हैं। जिन्हें आप अगर फुल स्लीव्स के ब्लाउज के साथ भी पहनेंगी, तो अलग सा लुक आएगा।

Pastel Saree blouse designs
लाइट पेस्टल शेड की ये दोनों साड़ियां भी होली के हिसाब से सबसे अच्छी हो सकती हैं। बेशक ही ऑर्गेंजा की ऐसी पेस्टल मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ियां बॉलीवुड में इन दिनों खूब फैशन में हैं। तो होली पार्टी में एकदम फैशनेबल लुक के लिए आपको ऐसी साड़ी और डिजाइनर ब्लाउज पहनना ही चाहिए।

Holi 2024 saree designs
होली पर विंटेज मोनोक्रोम लुक के लिए जान्हवी की ये वाली ऑर्गेंजा साड़ी का डिजाइन भी खूब खिलेगा। इस तरह की साड़ियों को आप सिंपल हॉल्टर नेक या स्वीटहार्ट नेक के साथ स्टाइल करें। और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ तो ऐसी साड़ियां एकदम कमाल ही लगती हैं। जिसे आपको होली पार्टी पर जरूर ही ट्राई करके देखना चाहिए।
