लाइफस्टाइल

Ramadan 2024 Mehndi designs: रमज़ान मेहंदी डिजाइन्स 2024, हाथों में मेहंदी रचाकर मनाएं रमज़ान की खुशियों.. देखें लेटेस्ट डिजाइन्स

Ramadan 2024 Mehndi Designs (रमजान मेहंदी डिजाइन्स): नेकियों का महीना माना जाने वाला रमज़ान आज से शुरू हो चुका है। ऐसे में मुस्लिम परिवार अल्लाह की इबादत कर रही और रमज़ान का पहला रोजा रख रही लड़कियों के लिए ये रही रमज़ान मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइंस।

Image

Ramadan 2024 mehndi designs latest simple mehndi designs images

Ramadan 2024 Mehndi Designs (रमजान मेहंदी डिजाइन्स): अल्लाह की इबादत और नेकियों का महीना रमज़ान (Ramzan 2024) आज रात को चांद दिखने के साथ ही शुरू होने वाला है। इस साल 10 मार्च से शुरू होने वाला रमजान का महीना 9 अप्रेल को खत्म होगा। रमदान के इस बेहद पाक महीने में मुस्लिम परिवारों द्वारा सुबह सूरज उगने से लेकर शाम को सूरज ढलने तक रोजा यानी कि उपवास रखा जाता है।

रमजान (Ramadan Mubarak) का रोजा रखने के साथ जश्न के मौके पर घर की लड़कियां का मेहंदी लगवाना भी अच्छा माना जाता है। ऐसे में चांद रात के बाद रोजा रखने वाली लड़कियों के लिए ये रही मेहंदी की खास डिजाइंस। यहां देखें रमदान 2024 की लेटेस्ट और ईजी (Latest and Simple Mehndi Designs) मेहंदी डिजाइंस, जो दिखने में तो बेहद खुबसुरत है ही और (Mehndi design photos) जिन्हें बनाना भी बेहद आसान है।

Ramadan Mehndi 2024

Ramadan Mehndi 2024

Ramadan Mehndi Designs 2024, रमदान के लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन्स Arabic, Easy

मॉडर्न अरेबिक अंदाज में चांद के खूबसूरत डिजाइन की ये मेंहदी भी रमजान पर काफी अच्छी लग सकती है। गर्ल्स के हाथों में ये बारीक लुक वाली मेहंदी वैसे भी बहुत जचती है। बेहतरीन लुक के लिए आप चांद के साथ यहां सितारें और फूल पत्ती भी जोड़ सकती हैं।

Mehndi designs for Ramadan

Mehndi designs for Ramadan

रमजान के जश्न में चार चांद लगाने के लिए ये सितारों वाली मेहंदी का डिजाइन खूब जमेगा। वहीं आप भी ऐसे चांद पर प्यारे से फूल का डिजाइन बनाकर अपने हाथों को प्यारा लुक दे सकते हैं।

Ramadan Mubarak Mehndi

Ramadan Mubarak Mehndi

सिंपल मॉडर्न और स्टाइलिश झालर लड़ी पैटर्न की ये मेहंदी का डिजाइन इन दिनों खूब फैशन में है। आप हाथों के पीछे वाले हिस्से के साथ ऐसा डिजाइन हथेली पर भी बनवा सकती हैं। और इसके साथ रमजान मुबारक लिखवा सकती हैं।

Ramzan Mehndi designs

Ramzan Mehndi designs

झालीदार खिड़की से चांद का इंतजार करती लड़की की ये प्यारी सी मेहंदी तो रमजान का रोज़ा रख रही लड़कियों के लिए एकदम ही परफेक्ट हो सकती है। आप इस मेहंदी डिजाइन के साथ आस पास फूल-पत्ती का डिजाइन भी बना सकती हैं।

Ramadan 2024

Ramadan 2024

रमजान स्पेशल चांद-तारों को आप यू मेहंदी के स्टाइल को अपने हाथो में गुलाब के फूल के डिजाइन के साथ सजा सकते हैं। बेशक ही आपको इस रमजान पर इन मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन्स में अपनी पसंद की एक मेहंदी तो लगवानी ही चाहिए, बेशक ही आपकी मेहंदी देख हर कोई दीवाना हो जाएगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article