Ram Mandir Poster Rangoli designs (जय श्री राम रंगोली डिजाइन्स): राम लला की अयोध्या वापसी के जश्न में पूरा देश रम गया है। आज देश और दुनियाभर के राम भक्त अयोध्या राम जन्मभूमि पर राम लला प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहे हैं। ऐसे में राम सीता के आगमन पर दिवाली जैसे दीप जलाने के साथ साथ आंगन को रंगों से सजाना भी तो बनता ही है। ऐसे में यहां देखें राम मंदिर की स्पेशल रंगोली डिजाइन्स, राम जी की रंगोली और जय श्री राम की सिंपल रंगोली डिजाइन्स जो बिगिनर्स से लेकर प्रोफेशनल तक बड़े ही आराम से बनाकर अवध बिहारी का स्वागत कर सकते हैं। देखें राम मंदिर अयोध्या की रंगोली डिजाइन्स-
Ram mandir poster design jai shree ram rangoli simple
राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा रंगोली डिजाइन्स, Jai Shree Ram Rangoli design simple
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आंगन में प्यारी सी रंगोली बनानी है, तो श्री राम और माता सीता के सौम्य मुख वाली ये रंगोली का डिजाइन एकदम ही बढ़िया है। आप भी अपने घर के द्वार या मंदिर में ऐसी रंगोली बना सकते हैं। बेशक ही ऐसा लगेगा मानो स्वयं प्रभु श्री राम आएं हो।
राम मंदिर की ये वाली सिंपल और सुंदर लुक की रंगोली भी आंगन में बहुत प्यारी लगेगी। अगर आप बिगिनर हैं तो फिर तो ये वाली रंगोली का डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकता ह। आप बाण का आकार बनाकर उसके ऊपर राम मंदिर का शिखर बना सकते हैं।
प्यारे प्यारे फूलों वाली ये श्रीराम, जानकी माता और लक्ष्मण जी की रंगोली भी आपके आंगन में चार चांद लगा देगी। आप सफेद वाले फूलों की जगह गुलाब के फूल भी बना सकते हैं।
श्री राम जी के आगमन वाली ये रंगोली तो राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के हिसाब से एकदम ही जबरदस्त है। ऐसी रंगोली आंगन में बनाएंगे तो ऐसा लगेगा की खुद भगवान राम आपके द्वार पर अपना दिव्य स्वरूप लेकर खड़े हैं।
जय श्री राम की ये रंगोली का डिजाइन भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पावन बेला पर बनाने के लिए बहुत प्यारा है। आपको जरूर ही राम जी स्वागत इनमें से अपनी पसंद की रंगोली का डिजाइन बनाना ही चाहिए।
