लाइफस्टाइल

Raksha Bandhan Mehndi Design: राखी के दिन अपने हाथों पर रचाएं ऐसी सुंदर-सुंदर मेहंदी, अभी सेव करें मेहंदी के ये खास और ट्रेंडी डिजाइन्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 19, 2024, 06:02 AM IST

Raksha Bandhan Mehndi Design: आज रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। अगर आप इस खास मौके पर हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं। यहां देखिए मेहंदी के सबसे ट्रेंडिग डिजाइन-

Image

Raksha Bandhan Mehndi Design: राखी के दिन अपने हाथों पर रचाएं ऐसी सुंदर-सुंदर मेहंदी, अभी सेव करें मेहंदी के ये खास और ट्रेंडी डिजाइन्स

Raksha Bandhan 2024 Mehndi Design: रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। भाई बहन के प्यार को मनाने का त्योहार रक्षाबंधन को देशभर में बड़े धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार सावन की पूर्णिमा को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, उन्हें तिलक लगाती हैं और उनकी सुरक्षा की कामना करती हैं। तो वहीं भाई भी अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं और उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। रक्षा बंधन के मौके पर महिलाएं खूब सजती संवरती हैं। इस खास मौके पर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। ऐसे में अगर आप भी रक्षा बंधन के मौके पर हाथों में खूबसूरत सी मेहंदी लगाना चाहती हैं और डिजाइन समझ नहीं आ रहा तो ये मेहंदी डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं। यहां देखें रक्षा बंधन के लिए लेटेस्ट, सिंपल, ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स।

राखी बांधती बहन

Raksha Bnadhan Mehndi

Raksha Bnadhan Mehndi

रक्षा बंधन भाई बहन के अटूट प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है। इस खास मौके पर आप अगर मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो भाई के हाथ में राखी बांधती बहन की तस्वीर वाली मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। ये आपके हाथों पर खूब जचेगा।

भाई को मिठाई खिलाती बहन

Happy Raksha Bandhan Mehndi Designs

Happy Raksha Bandhan Mehndi Designs

ये मेंहदी डिजाइन भी रक्षा बंधन फेस्टिवल के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। रक्षा बंधन के मौके पर आप भाई को मिठाई खिलाती बहन वाली मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं।

रक्षा बंधन

Rakhi Mehndi Designs

Rakhi Mehndi Designs

भाई बहन के इस खास त्योहार के मौके पर हाथों पर आप रक्षा बंधन लिखा हुआ मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं। इसके लिए इस तरह की भरे हाथ मेहंदी लगाएं और बीच के गोले में राखी की बधाई दें।

मैसेज वाली मेहंदी

Messages Mehndi Designs

Messages Mehndi Designs

रक्षा बंधन के मौके पर आप अपने भाई के लिए खास मैसेज लिखा हुआ मेहंदी डिजाइन भी ट्राय कर सकती हैं। अपनी मेहंदी के जरिए आप अपने भाई के प्रति प्यार दिखा सकती हैं। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article