Happy Raksha Bandhan 2024 Wishes for Sister in Hindi: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार आज यानी 19 अगस्त को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच के पवित्र रिश्ते का प्रतीक होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। साथ भाई से वचन लेती हैं कि वो उनकी हर वक्त रक्षा करेंगे। इस खास मौके पर भाई अपनी बहनों को खास तोहफा भी देते हैं। इसके अलावा रक्षा बंधन के मौके पर लोग अपनी बहनों और भाईयों को शुभकामना संदेश भजेकर रक्षा बंधन की बधाई भी देते हैं। ऐसे में अगर रक्षा बंधन के खास मौके पर आप भी अपनी बहनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें रक्षा बंधन विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज, वीडियोज, GIF, Wallpaper।
Happy Rakshabandhan 2024 Wishes
1. साथ पले और साथ बढ़े हम,
खूब मिला बचपन में प्यार,
इसी प्यार की याद दिलाने,
आया ये राखी का त्योहार...
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Raksha Bandhan 2024
2. सबसे प्यारी मेरी बहना,
सुख में दुख में साथ रहना,
जीवन की खुशियां है तुमसे,
तुम हो तो फिर क्या ही कहना...
हैप्पी रक्षाबंधन डियर सिस्टर!
3. बहन का साथ किसी दुआ से कम नहीं होता,
वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता,
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं,
पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता...
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई!
4. याद है हमें हमारा वो बचपन,
वो लड़ना, वो झगड़ना और वो मना लेना,
यही होता है भाई-बहन का प्यार,
और इसी प्यार को बढ़ाने आ रहा है रक्षाबंधन का त्योहार...
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई!

Raksha Bandhan Wishes for Sister
Happy Raksha Bandhan 2024 Wishes Images, Quotes for Sister
5. सूरज की तरह चमकती रहो,
फूलों की तरह महकती रहो,
यही दुआ है इस भाई की आज,
कि तुम सदा खुश रहो...
भाई की तरफ से बहन को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. कभी हमसे लड़ती है,
तो कभी हमसे झगड़ती है,
लेकिन फिर भी बिना कहे,
हमारी हर बात को समझने का हुनर भी बहन रखती है...
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई!
7. मेरी प्यारी बहना,
मुझे तुझसे है कुछ कहना,
तेरे स्नेह ने महकाया है,
मेरे जीवन का कोना-कोना,
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!

Happy Raksha Bandhan 2024
Raksha Bandhan Shubhkamna Sandesh For Sister
8. लाल गुलाबी राखी से रंग रहा संसार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार।
9. बहनें होती हैं प्यारी बातें,
करती है निराली,
खुशियां देती है बहुत सारी,
जब पास नहीं होती है
तो दुनिया लगती है हमको बहुत भारी।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

rakhsa bandhan wishes in hindi
10. रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई,
खुशियों की सौगात लेकर बहन राखी बांधने आई।
बहन के हाथों से सजी आज भाई की कलाई,
हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई।
