लाइफस्टाइल

अरबपति खानदान की बहू Radhika Merchant ने पति अनंत के बर्थडे पर पहना इतना सादा सूट, नारंगी कुर्ती में लगीं प्यारी

अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के लिए जामनगर पहुंची राधिका मर्चेंट का सादा सूट लुक बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। राधिका ने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए बहुत ही सिंपल एलीगेंट लुक फ्लॉन्ट किया, यहां देखें सूट में फोटो।

Image

Radhika Merchant At Anant Ambani Birthday

Radhika Merchant At Anant Ambani Birthday Celebration: मुकेश और नीता अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी ने हाल ही में अपना 31वां बर्थडे पत्नी राधिका और परिवार के साथ बहुत ही शानदार अंदाज में मनाया है। अनंत का बर्थडे जामनगर में पशु सेवा करते हुए गुजरा, अरबों के मालिक होने के बावजूद अनंत ने कोई ग्रैंड पार्टी नहीं की, बल्कि सादगी भरे तरीके से जन्मदिन मनाया। ऐसा ही सादगी भरा रूप उनकी पत्नी Radhika Merchant का भी था। पति के समाज सेवा करने में राधिका कभी पीछे नहीं हटती हैं, राधिका का मन जितना प्यारा है उतनी ही प्यारी वे खुद भी हैं। अनंत के बर्थडे पार्टी की वायरल फोटोज में आप राधिका का सादा रूप तो पति के लिए उनका प्यार साफ देख सकते हैं।

Radhika Merchant And Anant Ambani

Radhika Merchant And Anant Ambani

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गुलाब की पंखुड़ियों के बीच एक दूसरे को हग करते हुए किस करते कपल की खुशी अलग ही नजर आ रही है। पति के जन्मदिन पर राधिका तो बेशक ही काफी खुशी से झुमती और चहकती दिखीं। अनंत के बर्थडे के सिंपल से सेलिब्रेशन के लिए राधिका ने सादा सा सूट पहना हुआ था। जिसका नारंगी रंग उनपर काफी खिल रहा था। यहां देखें राधिका के लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।

राधिका अंबानी का सादा सूट लुक

राधिका ने अनंत के बर्थडे वाली वायरल फोटोज में बहुत ही सिंपल और ट्रेडिशनल लेकिन बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक वाला नारंगी रंग का सूट पहना हुआ है। दुपट्टा, प्लाजो पैंट्स के साथ सादे रूप में अंबानी खानदान की बहुरानी दिल जीतती नजर आईं। अक्सर ही राधिका इवेंट्स के लिए भारी भरकम लहंगा, साड़ी तो लाखों की कीमत वाले डिजाइनर कपड़ें पहना करती हैं। लेकिन इस सिंपल सूट का लुक उन सभी को बेशक ही मात दे रहा था।

Anant Ambani Birthday Celebration Radhika Merchant

Anant Ambani Birthday Celebration Radhika Merchant

इस लुक के लिए राधिका ने बहुत ही प्यारा सा ब्राइट ऑरेंज कलर का अनारकली सूट पहना था। जिसके साथ उन्होने प्लाजो पैंट्स पहनी हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार राधिका का ये वाला सूट सिल्क फैब्रिक से बना हुआ था। जिसके ऊपर बहुत ही बारीकी से गोल्डन बूटियों का काम किया हुआ था। सूट की बॉर्डर पर गोल्डन जरी और झालर से गोटा पत्ती वर्क किया हुआ था। कुर्ती और सलवार के साथ राधिका ने मैचिंग का दुपट्टा कैरी किया था। एकदम ही मिनिमल स्टाइलिंग के साथ ये लुक काफी ज्यादा फ्रेश लग रहा था।

Radhika Merchant Orange Suit

Radhika Merchant Orange Suit

सादगी में सबसे ज्यादा सुंदरता होती है, ये बात राधिका का लुक प्रूव करता है। फुल स्लीव्स, डिसेंट नेकलाइन वाले इस सूट के साथ राधिका ने बालों को खुला रखा था। और ज्वेलरी में बहुत ही छोटे छोटे डायमंड के स्टड्स और हाथ में कड़े पहने हुए थे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article