बैसाखी 2026 के लिए नीरू बाजवा का सूट सलवार कलेक्शन बेस्ट हो सकता है। ये लाल रंग का को ऑर्ड सेट तो गुलाबी जरी गोटा वर्क की शॉर्ट कुर्ती और शरारा का लुक तो बहुत ही प्यारा है।
गोल गले वाली गुलाबी शॉर्ट कुर्ती और डार्क गुलाबी लहरिया पैटर्न की पटियाला सलवार का लुक कमाल है। पंजाबी लुक के लिए जरूर ट्राई करें।
नूडल स्ट्रैप वाली गोल गले की खूबसूरत सी हरी अनारकली कुर्ती और उसके साथ स्ट्रैट पैंट्स और ऑम्ब्रे दुपट्टा का लुक भी गजब ही है।
स्ट्रैट चूड़ीदार सलवार के साथ गोल गले वाला स्लीवलेस ए लाइन कुर्ता का लुक भी बहुत ही प्यारा लग रहा है।
फ्लोरल प्रिंट वाला ये अनारकली कुर्ता और चूड़ीदार सलवार का लुक भी बैसाखी पर बहुत ही सुंदर लगेगा।
डोरी बैक वाला ये लॉन्ग गाउन लुक गोटा पत्ती कुर्ता भी बहुत प्यारा लग रहा है। गर्ल्स इसे कंट्रास्ट सलवार के साथ पहने।
शरारा सलवार के साथ आप ऐसी बूटी वर्क की कुर्ती भी पहन सकती हैं। बैसाखी पर बैंगनी चटक कलर और कंट्रास्ट गोल्डन सलवार दुपट्टा का कॉम्बिनेशन बढ़िया लगेगा।