Psychology: दुखी होने पर चुप क्यों हो जाते हैं कुछ लोग? जानिए क्या है इसके पीछे का मनोविज्ञान

Psychology of Silence: मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, जब कोई बुरी तरह से आहत होता है तो उसका दिमाग खुद को भावनात्मक चोट से बचाने के लिए चुप रहना चुन लेते हैं।

Psychology of Silence: हर व्यक्ति अपने दुख और भावनाओं को एक जैसे तरीके से व्यक्त नहीं करता। कुछ लोग आहत होने पर रोते हैं, कुछ गुस्सा करते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जो दिल दुखने पर खामोश हो जाते हैं। उनकी चुप्पी को अकसर लोग गुस्सा, अहंकार या दूरी बनाने की कोशिश समझ लेते हैं, लेकिन मनोविज्ञान कहता है कि कई बार यह चुप्पी भीतर चल रहे भावनात्मक संघर्ष का संकेत होती है।

Psychology of Silence

Psychology: कैसे होते हैं दुख में शांत हो जाने वाले लोग (Photo: iStock)

सुरक्षा कवच होती है चुप्पी

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति बुरी तरह से आहत होता है तो उसका दिमाग खुद को भावनात्मक चोट से बचाने की कोशिश करता है। ऐसे में वह बोलने या बहस करने के बजाय चुप रहना चुन सकता है।

End of Feed