कम समय में बनाएं प्रोटीन से भरपूर शाकशुका, आसान है इसकी रेसिपी

Protein Rich Breakfast: प्रोटीन से भरपूर शाकशुका एक ऐसी डिश है जिसे कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है। अगर आप नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो शाकशुका शानदार विकल्प है।

Protein Rich Breakfast: कम समय में अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता चाहते हैं तो शाकशुका आपके लिए शानदार विकल्प है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ही शाकशुका (Shakshuka) प्रोटीन से भरपूर भी है जो इसे बेहद खास बनाती है। यह डिश अंडे और सब्जियों से तैयार की जाती है, जिससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिल जाते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। कुछ ही मिनटों में और थोड़ी सी तैयारी के साथ आप इसे फटाफट से बना सकते हैं। आइए जानते हैं शाकशुका बनाने की आसान विधि और इसके फायदे।

Shakshuka Recipe

Protein Rich Breakfast (फोटो: Pinterest)

क्या है शाकशुका और क्यों है यह हेल्दी?

शाकशुका को टमाटर की मसालेदार ग्रेवी में अंडे डालकर बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। अंडे में मौजूद हाई क्वालिटी प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है वहीं, सब्जियों से शरीर को फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। अगर आप जिम जाते हैं तो जान लें कि शाकशुका आपके लिए एक अच्छा प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट है।

End of Feed