लाइफस्टाइल

रोज सुबह पिएं ये 3 प्रोबायोटिक ड्रिंक्स, दुरुस्त बनी रहेगी गट हेल्थ, पेट बोलेगा थैंक्यू

Probiotic Morning Drinks : बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण आज पेट की सेहत को संभालना किसी चैलेंज से कम नहीं। ज्यादातर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आप अपने पेट को फिट रखना चाहते हैं, तो हम आपको 3 बेस्ट प्रीबायोटिक ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Probiotic Morning Drinks

Probiotic Morning Drinks : आज की तेज रफ्तार लाइफस्टाइल और बदलते खानपान के बीच पेट की सेहत को संभालना किसी चैलेंज से कम नहीं। अनियमित खानपान, कम नींद, स्ट्रेस और प्रोसेस्ड फूड्स का बढ़ता सेवन हमारे गट माइक्रोबायोम को डिस्टर्ब कर देता है। यही कारण है कि आज प्रोबायोटिक मॉर्निंग ड्रिंक्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। पेट के लिए फायदेमंद ये ड्रिंक्स न केवल पेट को हल्का और एक्टिव रखते हैं, बल्कि शरीर को दिनभर एक्टिव बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

क्या होता है प्रीबायोटिक?

प्रोबायोटिक्स ऐसे 'गुड बैक्टीरिया' होते हैं जो हमारी आंतों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यदि ये बैक्टीरिया पेट को सही मात्रा में लिए जाएं, तो पाचन सुधार तेजी से होने लगता है। ये आपकी ब्लोटिंग कम करके इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं। अगर आप अपने दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी करना चाहते हैं, तो हमारे बताए ये तीन प्रोबायोटिक मॉर्निंग ड्रिंक्स का सेवन आप आज से ही शुरु कर सकते हैं।

छाछ

छाछ जिसमे भारतीय समाज में मट्ठा भी कहा जाता है एक बेहतरीन प्रोबायोटिक्स ड्रिंक है। हमारे यहां सदियों से छाछ सुबह की ड्रिंक में शामिल रहा है। यह प्राकृतिक प्रोबायोटिक है जो पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन सुबह नाश्ते के बाद करना आपके बॉवेल मूवमेंट को रेगुलर करता है।

दही

पेट के लिए हेल्दी बैक्टीरिया से भरपूर दही का सेवन सुबह के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं दही से बनी स्मूदी सुबह के नाश्ते का हेल्दी और टेस्टी विकल्प है। इसमें आप बेरीज, केला, सेब या पपीता जैसे फाइबर-युक्त फलों को मिक्स कर सकते हैं। यदि आपको डाइजेशन की समस्या है,तो आपको दही की स्मूदी का सेवन करना चाहिए।

कचुंबा

पिछले कुछ सालों में कचुंबा एक ग्लोबल हेल्थ ट्रेंड बन चुका है। यह एक फर्मेंटेड टी ड्रिंक है जो नेचुरल प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है। रोज सुबह खाली पेट थोड़ी मात्रा में कंबुचा लेने से हमारे पाचन एंजाइम एक्टिव होते हैं। इससे शरीर में डिटॉक्सीफिकेशन की प्रक्रिया भी तेज होती है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article