Saree Designs And Fabric For Pongal 2025: अगर आप दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं तो आपको पता होगा कि ये चार दिन का त्योहार दक्षिण भारतीयों के लिए बेहद खास होता है। भोगी पोंगल से लेकर कन्या पोंगल तक, लोग अपने घर सजाते हैं। साथ ही इस त्योहार में चावल, दूध और गुड़ से बना एक विशेष पकवान बनाया जाता है। अब तो कोई भी त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गया है, देशभर में लोग इसे मनाते हैं। ठीक वैसे ही पोंगल भी देशभर में सेलिब्रेट किया जाएगा। इस खास मौके पर महिलाएं खासतौर से सजती-संवरती हैं। अगर आपको भी पोंगल पर स्पेशल तरीके से तैयार होना है और आपने अभी तक कोई साड़ी पसंद नहीं की है तो आपको यहां से साड़ी के फैब्रिक और डिजाइन पसंद कर लेना चाहिए।
लिची साड़ी साउथ इंडिया में काफी ज्यादा फेमस है। इस साड़ी को खासतौर से ओणम और पोंगल में महिलाएं पहनती हैं। सफेद रंग पर बॉर्डर वाली इस साड़ी को पूजा-पाठ के दौरान पहनने से वाइब भी पॉजिटिव आती है।
अगर आप अभी तक तनचोई साड़ी से बारे में नहीं जानती तो आपको अब जान लेना चाहिए। ये साड़ी काफी रॉयल और क्लासी लुक देती है। पोंगल पर पहनने के लिए तो ये एकदम बेस्ट है।
कांचीपुरम साड़ियां तो हर त्योहार की जान बनती हैं। खासतौर से अब फेस्टिवल साउथ इंडिया का है तो हाफ साड़ी स्टाइल में कांचीपुरम फैब्रिक की साड़ी पहनना तो बनता है।
कॉटन सिल्क की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पोंगल के लिए बेस्ट है। इस तरह की साड़ी में लुक काफी खूबसूरत नजर आता है। लड़की मैरिड हो या अनमैरिड, ये सबपर जचती है।
पोंगल के खास दिन मल्टीकलर साड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। त्योहार के दिन सबसे ज्यादा इसी साड़ी की डिमांड रहती है। आप इस साड़ी को अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।
