कहीं सोने की चमक, कहीं रेशम की नजाकत! विदेशी मेहमानों को पीएम मोदी ने दिए भारत की कला के ये अनमोल तोहफे

PM Modi gifts to foreign leaders: पीएम मोदी ने मनीला दौरे पर विदेशी नेताओं को भारत की पारंपरिक कलाओं से जुड़े खास उपहार दिए। जानिए गुलाबी क्वार्ट्ज हाथी, कश्मीरी पश्मीना, बनारसी सिल्क और रोगन कला समेत इन अनमोल तोहफों की खासियत।

PM Modi gifts to foreign leaders: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16-17 नवंबर 2026 को मनीला, फिलीपींस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 23वें ASEAN-India Summit और 21वें East Asia Summit में हिस्सा लिया। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उनके परिवारों को भारत की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प से जुड़े खास उपहार भेंट किए।

PM modi gits in ASEAN november 2026

भारत की कला से सजे पीएम मोदी के खास तोहफे- कहीं शाही कारीगरी, कहीं सदियों पुराना हुनर

इन तोहफों की खासियत यह है कि ये महंगे या चमकदार होने भर के लिए खास नहीं हैं। इनमें राजस्थान की पत्थर तराशने की कला, गुजरात की सदियों पुरानी शिल्प परंपरा, कश्मीर की बुनाई और दक्षिण भारत की धातु कला जैसे हुनर शामिल हैं। कहीं सोने की बारीक कारीगरी है, तो कहीं हाथ से बुने रेशम की नजाकत। हर उपहार अपने साथ एक अलग क्षेत्र की पहचान और वहां के कारीगरों की मेहनत संजोए हुए है।

End of Feed