ऑक्सीडाइज्ड जूलरी कैसे साफ करें, इन तरीकों से झुमकों और नेकपीस पर आएगी नई वाली चमक

नवरात्र में ड्रेसेज के साथ ऑक्सीडाइज्ड जूलरी पहननी होगी। अगर पुराने सुंदर और डिजाइनर पीस दोबारा पहनने हैं तो इनको साफ करने का तरीका जान लें। जानें ऑक्सीडाइज्ड जूलरी से धूल और मेकअप हटाने का आसान तरीका, ताकि इसकी गहरी फिनिश बनी रहे।

Oxidised Jewellery Cleaning Tips: नवरात्र में गरबा खेलने की तैयारी है तो लहंगा-चोली के साथ ऑक्सीडाइज्ड जूलरी पसंदीदा चॉइस होती है। लेकिन कई बार पड़े-पड़े इनकी नक्काशी काली हो जाती है या धूल-मैल जम जाती है। हालांकि इस जूलरी की खूबसूरती ही उसके हल्के और गहरे रंग के मेल में होती है। ऐसे में जोर से रगड़ने या तेज क्लीनर लगाने पर डिजाइन के भीतर का काला रंग भी निकल सकता है। इसलिए थोड़ी नरमी से की गई सफाई ज्यादा काम आती है।

Oxidised Jewellery Cleaning Tips

घर पर ऑक्सीडाइज्ड जूलरी कैसे साफ करें, नई जैसी चमक के लिए अपनाएं ये तरीके (AI Image)

ऑक्सीडाइज्ड जूलरी अक्सर हम त्योहारों या किसी खास मौके पर पहनते हैं। फिर उसे उतारकर डिब्बे में रख देते हैं। अगली बार निकालने तक उस पर लगा थोड़ा सा मेकअप, पसीना और धूल डिजाइन के कोनों में जमा हो चुका होता है। ऐसे में उसे नए जैसी चमक देने की कोशिश करने के बजाय बस यह देखना चाहिए कि गंदगी कहां जमी है और उसे कितने हल्के हाथ से हटाया जा सकता है। ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर पर कुछ क्लीनर उसकी गहरी फिनिश हटा सकते हैं।

End of Feed