नीता अंबानी ने पहने हीरो से लदे Ear Cuff ईयररिंग्स, जानें कैसे स्टाइल करें ये लेटेस्ट ज्वेलरी ट्रेंड

अबू जानी और संदीप खोसला के 40 साल पूरे होने के जश्न में नीता अंबानी ने लाल साड़ी और खूबसूरत डायमंड ज्वेलरी से सबका ध्यान खींचा। उनके चमकदार ईयर कफ ने पूरे लुक में मॉडर्न और शाही अंदाज जोड़ दिया।

फैशन में कई बार पूरा लुक किसी बड़े हार या भारी कंगन से नहीं, बल्कि एक छोटी-सी ज्वेलरी की खासियत से याद रह जाता है। अबू जानी और संदीप खोसला के 40 साल पूरे होने के जश्न में नीता अंबानी का लुक कुछ ऐसा ही रहा। मुंबई में हुए इस खास समारोह में नीता ने लाल रंग की बहुत ही खुबसूरत साड़ी पहनी थी। लेकिन इस पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी डायमंड ज्वेलरी ने खींचा। खास तौर पर उनका चमकदार डायमंड ईयर कफ चर्चा में रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने लाल धागे वाला नाजुक नेकलेस, डायमंड पेंडेंट और स्टेटमेंट रिंग के साथ इसे स्टाइल किया।

End of Feed