Nita Ambani, नीता अंबानी: राम नवमी के शुभ अवसर पर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। नीता जी ने KIIT ओडिशा ने अपनी होनोररी डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है। जब उनको डिग्री मिली थी, तब कॉन्वोकेशन के लिए उन्होने खास राम नाम लिखी हुई साड़ी पहनी हुई थी। अब इस साड़ी की डिजाइन काफी सुर्खियों में है। बता दें कि, अपनी जिंदगी के इतने खास पल के लिए मिसेज अंबानी ने बहुत ही ट्रेडिशनल लुक वाली साड़ी पहनी थी। जिसे बनाने में भी करीब करीब दो सालों का समय लगा था। आज राम नवमी पर देखें नीता अंबानी के इस वायरल लुक से जुड़ी डिटेल्स -
नीता अंबानी का खास लुक
नीता अंबानी ने ओडिशा की यूनिवर्सिटी से अपनी होनोररी डॉक्टरेट की डिग्री पूरी की है। तो इस खास पल के लिए भी उन्होने ओडिशा में ही बुनी हुई साड़ी पहनी थी। जो उनकी ब्रेंड स्वदेश के बुनकर श्री हरीशंकर मेहर ने बुनी थी।
नीता अंबानी ने इस लुक के लिए ओडिशा की बांधा इकत साड़ी पहनी हुई थी। ये साड़ी खास अर्थी टोन में बुनी गई थी, जिसे बुनने में 2 सालों का समय लगा था। अर्थी टोन वाली ये साड़ी नीता अंबानी पर बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही थी।
राम नाम में सजीं नीता अंबानी
नीता अंबानी की ये बांधा इकत साड़ी, नेचुरल डाय में बुनी गई थी। इस साड़ी पर राम शिला इंस्पायर्ड डिजाइन बनी हुई थी। वहीं साड़ी पर बहुत ही खूबसूरती से अलग अलग भाषाओं में राम नाम लिखा हुआ था। यही नहीं इस साड़ी के पल्लू पर भी कई सारे सिद्ध मंत्रों को उकेरा गया था। ये राम मंत्र उन्होने ओडिया भाषा में लिखवाए थे। जिन्हें खास क्लासिक इकत पैटर्न में ही बुना गया था।ब्लाउज और ज्वेलरी का डिजाइन
खूबसूरत सी ब्राउन कलर की ट्रेडिशनल इकत साड़ी के साथ नीता जी ने गोल गले वाला एकदम ही सिंपल और मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ था। साड़ी के साथ गले में उन्होने दो झालर वाली कपड़ा बीड्स की चेन पहनी थी। पोल्की कुंदन स्टड ईयररिंग्स, चूड़ियां, बिंदी और गजरा बन उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।
बेशक ही नीता अंबानी अपने ट्रेडिशनल और यूनीक साड़ी लुक्स से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। इस ट्रेडिशनल लुक में भी उन्होने कुछ ऐसा ही किया है। और आज राम नवमी के दिन पर उनका ये लुक और खास लग रहा है।
