लाइफस्टाइल

Ram Navami Wishes Reply: रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं का रिप्लाई कैसे करें, खास अंदाज में दें रामनवमी के शुभकामना संदेशों का जवाब

Ram Navami Wishes Reply in Hindi: राम जी के जन्मोत्सव पर, आपके जीवन में हो खुशियों का वास। भगवान राम की कृपा से, दूर हो हर दुख-दर्द। जय सियाराम! आपको भी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - ऐसे ही खूबसूरत संदेशों के जरिए आप रामनवमी के शुभकामना संदेशों का जवाब दे सकते हैं।

Image

रामनवमी 2026 के शुभकामना संदेशों का जवाब

Ram Navami Wishes Reply in Hindi: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। आज भगवान राम का जन्मोत्सव रामनवमी के तौर पर देशभर में मनाया जा रहा है। मान्यता है कि त्रेता युग में आज के ही दिन दशरथ और माता कौशल्या के यहां राम लला का जन्म हुआ था। लोग सुबह से ही मंदिरों में भगवान राम के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए लंबी कतारों में लगे हैं। लोग एक दूसरे को रामनवमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। अगर आपके पास भी किसी अपने की शुभकामनाएं आई हैं तो यहां जानें रामनवमी के शुभकामना संदेशों का जवाब कैसे दें:

1. राम जी के जन्मोत्सव पर,

आपके जीवन में हो खुशियों का वास।

भगवान राम की कृपा से, दूर हो हर दुख-दर्द।

जय सियाराम!

आपको भी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

2. राम नवमी के इस पवित्र अवसर पर, श्रीराम का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे, यही हमारी शुभकामनाएं हैं।

3. मंगल भवन अमंगल हारी,

द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,

राम सिया राम, सिया राम,

जय जय राम।

आपको भी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

4. राम नवमी का पर्व आपको ढेर सारी खुशियां और समृद्धि दे। श्रीराम का आशीर्वाद आपके जीवन में हमेशा बना रहे।

5. राम तो घर-घर में हैं,

राम हर आंगन में हैं

मन से रावण जो निकाले,

राम उसके मन में हैं

आपको भी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

6. राम नवमी के इस विशेष दिन पर भगवान श्रीराम आपके घर में सुख और समृद्धि लाएं।

7. जिनके मन में श्री राम है

भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है

उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिय

संसार में उसका कल्याण है

आपको भी राम नवमी की शुभकामनाएं

8. राम नवमी के इस अवसर पर आपके जीवन में श्रीराम की कृपा से सभी कठिनाइयां समाप्त हों।

9. राम जी की ज्योति से नूर मिला है,

सबके दिलो को सुरूर मिला है,

जो भी गया राम जी के द्वार,

कुछ न कुछ जरूर मिला है

आपको भी राम नवमी की हार्दिक बधाई।

10. जय श्रीराम! राम नवमी के इस पवित्र दिन पर भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से हर संकट से मुक्ति मिले।

11. श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणम।

नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम।

आपको भी राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

12. राम नवमी के इस दिन श्रीराम की महिमा से आपके घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो।

13. गुणवान तुम बलवान तुम,

भक्तों को देते हो वरदान तुम,

भगवान तुम हनुमान तुम,

मुश्किल को कर देते आसान तुम।

आपको भी राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

14. क्रोध को जिसने जीता हैं

जिनकी भार्या सीता है

जो भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता

जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला

वो पुरुषोतम राम है।

ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को कोटि-कोटि प्रणाम है

आपको भी राम नवमी की हार्दिक बधाई।

15. भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।

हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।।

जय श्री राम

आपको भी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

16. निकली है सज धज के राम जी की सवारी,

लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,

राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी।

आपको भी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article