Nita Ambani Latest Saree Look: शाहरुख के बेटे के डेब्यू में यूं पहुंची नीता अंबानी, साड़ी से ज्यादा गले के हार ने लूटी सुर्खियां

Nita Ambani Latest Saree Look (नीता अंबानी लेटेस्ट साड़ी लुक): आर्यन खान के डेब्यू शो की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची नीता अंबानी का साड़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सिंपल साड़ी के साथ नीता जी का यूनिक नेकलेस एक बार फिर सुर्खियां लूट ले गया है। देखें इस लुक से जुड़ी डिटेल्स।

Nita Ambani Latest Saree Look (नीता अंबानी लेटेस्ट साड़ी लुक): बीती शाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू शो बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्क्रीनिंग के लिए नीता अंबानी पति मुकेश के साथ पहुंची थी। साड़ी में मिसेज अंबानी ने बहुत ही सुंदर अपीयरेंस दिया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके लुक की तारीफें हो रही हैं। अक्सर ही नीता अंबानी अपने यूनिक साड़ी लुक्स से जनता के दिलों में घर कर लेती हैं। उनकी सादगी भरे लुक्स के साथ रॉयलटी का तड़का वाकई एकदम अनोखा होता है। लेटेस्ट लुक में भी उनकी साड़ी के डिजाइन से लेकर नेकलेस के पैटर्न तक ने सुर्खियां लूट ली हैं। यहां देखें उनके लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।

Nita Ambani Latest Saree Look

नीता अंबानी की साड़ी

नीता अंबानी ने स्क्रीनिंग के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई बहुत ही सुंदर टिशू सिल्क की जेड ग्रीन साड़ी पहनी थी। साड़ी को उन्होने बहुत ही खूबसूरत कंट्रास्ट वाले बहुत डेलिकेट चैन्टिली लेस ब्लाउज के साथ पेयर अप किया था। जिसपर बहुत ही खूबसूरत स्वरोव्सकी क्रिस्टल जड़े हुए थे। इस साड़ी में नीता अंबानी काफी सुंदर लग रही थी। इस सिंपल सी साड़ी से जुड़ी एक एक बात खास रही। मनीष मल्होत्रा की ये साड़ी एलिगेंस और कन्टेम्पररी फैशन का परफेक्ट उदाहरण है।

End of Feed