Nita Ambani Brooch: नीता अंबानी के ड्रैगनफ्लाई ब्रोच ने खींचा सबका ध्यान, जानिए क्या है इस खूबसूरत ज्वेलरी का खास डिजाइन और स्टाइलिंग टिप्स

नीता अंबानी का ड्रैगनफ्लाई ब्रोच इन दिनों अपने अनोखे डिजाइन और शानदार कारीगरी के कारण चर्चा में है। जानिए इस ब्रोच में क्या खास है और इसे अपने आउटफिट के साथ स्टाइल करने के आसान तरीके।

फैशन की दुनिया में कई बार एक छोटी-सी एक्सेसरी पूरे लुक की पहचान बन जाती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला नीता मुकेश अंबानी के नए अंदाज में। NMACC के द लाइब्रेरी के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने एक बेहद खूबसूरत ड्रैगनफ्लाई ब्रोच पहना, जिसने उनके सादगी भरे आउटफिट को भी खास बना दिया। बेज रंग के पैंटसूट और हल्के लेस टॉप के साथ लगा यह ब्रोच पहली नजर में ही ध्यान खींचता है।

इसकी चमक, बारीक डिजाइन और रंगों का खूबसूरत मेल इसे आम एक्सेसरीज से अलग बनाता है। इस खास ज्वेलरी को मशहूर ज्वेलरी आर्टिस्ट वॉलेस चान ने तैयार किया है। इसका नाम 'सोअरिंग स्पिरिट' है। दिलचस्प बात यह है कि इस ब्रोच के पीछे सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि आजादी, सपनों और बदलाव की एक खूबसूरत सोच भी छिपी है।

End of Feed