Nita Ambani Birthday: रानी पिंक सूट में इतनी खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, खास कपड़ों में मनाया 61वां बर्थडे

Nita Ambani Birthday (नीता अंबानी जन्मदिन): नीता अंबानी ने हाल ही में अपना 61वां बर्थडे जामनगर में बहुत ही खास अंदाज में मनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियोज में सूट में जन्मदिन मनाती नीता जी के चेहरे का नूर देखने लायक था। देखें बर्थडे के लिए उन्होने क्या पहना था, फोटो।

Nita Ambani Birthday (नीता अंबानी जन्मदिन): मुकेश अंबानी की पत्नी नीता ने हाल ही में अपना 61वां बर्थडे बहुत ही सिंपल और शानदार अंदाज में जामनगर में मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियोज में नीता अंबानी का स्टाफ उन्हें बर्थडे का बहुत ही प्यारा सा सरप्राइज देते दिख रहा है। कमरे का दरवाजा खुलते ही, फूलों पर चलती नीता अंबानी खुद भी किसी गुलाब के फूल से कम नहीं लग रही थीं। बेशक ही नीता अंबानी के चेहरे के नूर से आप उनकी उम्र का अंदाजा लगा ही नहीं सकते हैं। बर्थडे की केक कटिंग और पूजा के लिए उन्होने खास कुर्ती और प्लाजो का सेट पहना था। देखें इस लुक से जुड़ी सारी जानकारी यहां -

Nita Ambani Birthday

नीता अंबानी ने अपने बर्थडे के लिए बहुत ही सुंदर से लुक वाला चटक रानी पिंक कलर का कुर्ता और प्लाजो का सेट पहना हुआ था। जिसपर खास बहुत ही रॉयल लुक वाली गोल्डन जरी की एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस कुर्ते पर सफेद ट्रेडिशनल गुजराती पैटर्न की बांधनी प्रिंट भी देखने को मिल सकती है। लंबी स्लीव्स वाली प्लीट्स और हल्के घेर वाली कुर्ती का लुक काफी अच्छा लग रहा है। उसी के साथ वाली हाई एंकल गोल्डन बॉर्डर लेस वर्क वाली प्लाजो पैंट्स का लुक भी काफी जम ठम रहा था। बोट नेक वाली ये कुर्ती के साथ उन्होने लंबी लंबी बहुत ही खूबसूरत लुक वाली ईयररिंग्स पहनी थी।

End of Feed