लाइफस्टाइल

Bridal Mehndi Designs: 2025 में होने वाली है शादी तो दुल्हन अपने लिए सेव करें सबसे सुंदर मेहंदी, देखें ब्राइडल मेहंदी डिजाइन फोटो

Front Hand Bridal Mehndi Designs (सुंदर दुल्हन मेहंदी डिजाइन): एक बार फिर शादी का सीजन शुरू हो गया है। नवंबर-दिसंबर में खूब शादियों होने वाली हैं। अगर आप भी जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं तो आपको सबसे पहले अपने लिए मेहंदी के डिजाइन पसंद कर लेने चाहिए। यहां से आपको सबसे सुंदर ब्राइडल मेहंदी के डिजाइन्स देखने मिलेंगे।

Image

ब्राइडल मेहंदी डिजाइन फोटो (pic credit: pinterest)

Front Hand Bridal Mehndi Designs (सुंदर दुल्हन मेहंदी डिजाइन): भारत में शादियाँ सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों, परंपराओं और खुशियों का उत्सव होती हैं। हर साल जैसे ही ठंड का मौसम दस्तक देता है, यानी नवंबर और दिसंबर, देश भर में बैंड-बाजा, बारात और फेरे की रौनक छा जाती है। यह समय ही कहलाता है शादी का सीजन और अब यही सीजन शुरू हो रहा है। तो ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो आप यहां से शादी स्पेशल ब्राइडल मेहंदी के डिजाइन्स देख सकती हैं। यहां दुल्हन की मेहंदी के सबसे सुंदर-सुंदर और यूनिक डिजाइन मौजूद हैं।

Full Hand Wedding Mehndi Designs For Girls-

lotus bridal mehndi designs

लोटस मेहंदी डिजाइन फॉर फ्रंट हैंड (pic credit: pinterest)

अगर आपको अपने हाथों पर लोटस वाली मेहंदी लगानी है तो आप इस तरह की मेहंदी के डिजाइन देख सकती हैं। ये डिजाइन हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इसे आप अपने फ्रंट हैंड और बैक हैंड दोनों पर रचा सकते हैं।

unique bridal mehndi designs

यूनिक दुल्हन मेहंदी डिजाइन (pic credit: pinterest)

साल 2025 की दुल्हन अपने लिए सबसे अलग मेहंदी डिजाइन ही पसंद कर रही हैं। ये मेहंदी का डिजाइन काफी अलग है और इसे लगाने के बाद आपका ब्राइडल लुक और भी खूबसूरत लगेगा।

flower mehndi design front hand simple and beautiful

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन फ्रंट हैंड (pic credit: pinterest)

फूल भला किसे नहीं पसंद आते हैं। ऐसी फ्लोरल मेहंदी भी आपके हाथों के लिए बेस्ट है। इसे आप अपनी शादी या सगाई पर आराम से कैरी कर सकती हैं। ये गोरे-गोरे हाथों पर बड़ी प्यारी लगती है। हालांकि, इनके डिजाइन काफी कॉम्पेक्स होते हैं तो इन्हें रचाने में समय जरूर लगता है।

jaal mehndi design easy and beautiful full hand

दुल्हन की जाल मेहंदी डिजाइन (pic credit: pinterest)

अरेबिक और जालीदार मेहंदी का इन दिनों फैशन चल रहा है और खासतौर से दुल्हन को ये डिजाइन सबसे ज्यादा भा रहे हैं। यहां से आप जालीदार मेहंदी डिजाइन की फोटो सेव कर सकते हैं।

bridal mehndi design raja rani

राजा रानी मेहंदी डिजाइन (pic credit: pinterest)

राजा- रानी वाली मेहंदी तो पिछले कई सालों से ट्रेंड में है। इस तरह की मेहंदी के डिजाइन आपको अपनी शादी में जरूर लगाने चाहिए। इसकी खूबसूरती देख आपका दूल्हा भी आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article