Trendy Blouse Designs (ब्लाउज के नए और ट्रेंडी डिजाइन): नवंबर-दिसंबर में खूब शहनाईयां बजने वाली हैं। हर दूसरे घर में शादी है और इसकी तैयारियां भी हो रही है। खासतौर से महिलाएं अपनी साड़ी और ब्लाउज की शॉपिंग में लगी हैं। साड़ियां तो बाजार खरीदी जाती हैं लेकिन ज्यादातर महिलाएं अपने ब्लाउज को ऑर्डर देकर बनवाती हैं, क्योंकि उन्हें ब्लाउज में डिजाइन चाहिए होता है। यहां से आप ब्लाउज के सबसे नए, स्टाइलिश और ट्रेंडी डिजाइन देख सकते हैं।

हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन (pic credit: pinterest)
ऐसे अजरक और शिफॉन प्रिंट वाले हॉल्टर नेक ब्लाउज सिंपल साड़ी की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देते हैं। इसमें पतली डोरी बनाई जाती है, जो हॉल्टर नेक वाले लुक देती है। ये ब्लाउज पहनकर मोटे बाजू भी पतले नजर आते हैं।

ब्रोकेड हॉल्टर स्टाइल ब्लाउज फोटो
ब्रोकेड फैब्रिक के साथ हॉल्टर नेक वाले ब्लाउज की बात ही कुछ और है। ये अभी-अभी बाजार में फैशन में आए हैं। ये देखने में भी काफी रिच और रॉयल लगते हैं। इस तरह के ब्लाउज को आप साड़ी या लहंगे के साथ आसानी से पहन सकती हैं। ये आपको एलिगेंट दिखाएंगे।

वी नेक ब्लाउज डिजाइन इमेज (pic credit: pinterest)
डीप-वी नेक वाले ब्लाउज की इन दिनों डिमांड बढ़ गई है। ऐसे ब्लाउज लड़कियां अपने ब्राइडल आउटफिट के लिए भी बनवा रही हैं। इस वी-नेक ब्लाउज के बॉर्डर पर आप मिरर या मोती वर्क करा सकती हैं। इससे इसकी खूबसूरती बढ़ जाएगी।

स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन फोटो (pic credit: pinterest)
अगर आपको स्टाइलिश लुक चाहिए तो आपको इस तरह के ब्लाउज बनवाने चाहिए। ये देखने में हॉल्टर नेक और की होल ब्लाउज का मिक्स लगते हैं। इसमें नेक थोड़ा हाई होता है और साइड स्लीव चोली स्टाइल में रहता है।

राउंड नेक ब्लाउज डिजाइन (pic credit: pinterest)
राउंड नेक वाले ब्लाउज तो पिछले कई सालों से ट्रेंड में हैं लेकिन अब यही सारे डिजाइन को डीप नेक में स्टाइल करके अइन्हें फैंसी लुक दे दिया गया है। इन्हें आप किसी भी फैब्रिक की साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
