Night skincare tips for summer: गर्मियों के मौसम में अक्सर त्वचा जल जाती है और डल सी दिखने लगती है। न केवल गर्मी से बल्कि ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स, दूषित वातावरण में रहने, गलत खाने और जीने के ढंग से भी त्वचा का हाल बेहाल हो जाता है। ऐसे में नियमित रूप से स्किन केयर करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस बदलते मौसम में अगर आपकी त्वचा का निखार भी एकदम गायब सा हो गया है, तो रात को सोने से पहले अच्छा स्किनकेयर कर आपके चेहरे का ग्लो नेचुरली वापस आ सकता है। रात में स्किन के सेल्स अपनी मरम्मत का काम करते हैं, इसलिए रात में अगर आप अपनी स्किन पर कोई अच्छे नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके सोते हैं, तो उनका असर सीधा ही आपकी त्वचा पर पड़ता है। देखें गर्मियों में खिले-खिले चेहरे के लिए बढ़िया नाइट स्किनकेयर -
Night skincare routine
Skincare for Night in Summer, गर्मियों का नाइट स्किनकेयर रूटीन
मेकअप रिमूव करें
गर्मियों में चेहरा चमकाने और हेल्दी स्किन के लिए सबसे पहले किए हुए मेकअप को हटाना आवश्यक है। अगर आप रात को मेकअप नहीं हटाते हैं, तो केमिकल वाले प्रोडक्ट्स आपकी स्किन में ही रह जाते हैं, और आपकी स्किन को खराब, एक्ने वाली और काली कर देते हैं।
क्लींज
सुंदर त्वचा के लिए सबसे पहले स्किन की गंदगी को साफ करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए सोने से पहले किसी माइल्ड फेस वॉश से मुंह जरूर धोएं। डीप क्लींज करने से ही चेहरे के टॉक्सिन्स दूर होते हैं, तभी स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।
सीरम या टोनर लगाएं
फेस वॉश करने से बाद चेहरे को पोषण देना जरूरी है, जिसके लिए अपनी स्किन को सूट करता कोई अच्छा सा सीरम या कोई टोनर लगाएं। इसको लगाने से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और कोलेजन लेवल बढ़ता है। सीरम और टोनर से झुर्रियां, कालापन आदि की दिक्कत भी दूर होती है।
आई क्रीम
रात को आंखों के नीचे नाइट आई क्रीम लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है, खासतौर से अगर आपको आंखो के कालेपन की दिक्कत है तो फिर क्रीम जरूर लगाएं। इससे आंखों के नीचे का हिस्सा मॉइश्चराइज़ होता है और सूजन भी कम होती है।
मॉइश्चराइज़र
स्किन को साफ करने के साथ साथ मॉइश्चराइज़ करना भी बहुत जरूरी है, अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन में स्किन मॉइश्चराइज जरूर शामिल करें। इससे स्किन हेल्दी, मुलायम और हाइड्रेटेड रहती है, चेहरे के साथ साथ अपनी गर्दन वाली जगह को भी जरूर मॉइश्चराइज़ करें।
इन ईज़ी नाइट स्किनकेयर टिप्स और ट्रिक्स को नियमित रूप से फॉलो कर बेशक ही आपकी स्किन एकदम चमक उठेगी। गर्मियों में आपकी स्किन को मौसम की वजह से जो भी नुकसान हुआ है, वो भी ठीक हो जाएगा। इसलिए रोज़ सोने से पहले इन स्टेप्स को जरूर फॉलो करें ताकि स्किन हमेशा खिली-खिली और हेल्दी रहे।
