लाइफस्टाइल

Watermelon for skin care:पिंपल और झुर्रियों की समस्या को गायब करे तरबूज, नेचुरल निखार के लिए जानें इस्तेमाल का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 27, 2023, 05:18 PM IST

तरबूज स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है।

Image

स्किन की देखभाल के लिए ऐसे करें तरबूज का इस्तेमाल ( Source:istock)

Water melon for skin care: गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। लेकिन क्या आपको मालूम है तरबूज स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। हालांकि कई लोगों को ये मालूम नहीं होता है तरबूज का स्किन पर कैसे इस्तेमाल करें। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी स्किन पर कैसे तरबूज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तरबूज कैसे करें फेस पर अप्लाई

चेहरे पर निखार लाने के लिए तरबूज के बीज को पीसकर इसका पाउडर तैयार कर लें और फिर इसे एक्सफोलिएटर के रूप में इसका इस्तेमाल करें। इससे डेड स्किन से छुटकारा मिलेगा और चेहरे पर निखार आएगा।

वहीं अमीनो एसिड सिट्रूललिन से भरपूर तरबूज ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है जिससे चेहरे पर निखार आता है।

तरबूज एजिंग की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो एजिंग की समस्या को दूर करते हैं। इसके अलावा ये पूरे टेक्सचर को भी ठीक करने में मददगार है।

स्किन को हेल्दी और हाइड्रेट रखने के लिए एलोवेरा जैल में तरबूज के जूस को मिलाकर फेस पर अप्लाई करें। इन घरेलू नुस्खे की मदद से आप अपनी स्किन की सही देखभाल कर सकेंगे।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article