अब डेटिंग एप्स पर प्यार ही नहीं नौकरी भी तलाश रही है Gen Z, तेजी से बढ़ रहा ट्रेंड

अब Gen Z और मिलेनियल्स कहलाने वाले युवा नौकरी पाने या नेटवर्किंग के लिए सिर्फ ऑफिस या लिंक्डइन जैसी साइट्स तक ही सीमित नहीं हैं। वह अपने लिए नए रास्ते बना रहे हैं। तभी तो जहां कभी प्यार के लिए राइट स्वाइप किया जाता था, आज वहां करियर के नए दरवाजे भी खुल रहे हैं।

तकनीक ने लोगों की जिंदगी में कितना बड़ा बदलाव किया है ये बताने की जरूरत नहीं है। सोशल सर्किल बनाना हो या फिर अपने लिए जीवन साथी की तलाश करना, हर काम में तकनीक सहारा बनी है। आजकल की युवा पीढ़ी तो बिना इनके जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते। Gen Z कहलाने वाली युवा पीढ़ी ने जब डेटिंग एप्स से अपने लिए पार्टनर तलाशना शुरू किया तो किसी को पता नहीं था कि एक दिन यही डेटिंग एप्स उन्हें नौकरी दिलाने में भी मदद करेंगे। जी हां, आजकल युवा लिंक्डइन पर नहीं बल्कि बंबल, टिंडर और हिंज जैसे डेटिंग ऐप्स के जरिए नौकरी पा रही है।

Dating Apps

अब डेटिंग एप्स पर प्यार ही नहीं नौकरी भी तलाश रही है Gen Z, तेजी से बढ़ रहा ट्रेंड (Photo: iStock)

बदलते वक्त के साथ डेटिंग ऐप्स की दुनिया भी तेजी से बदली है। अब यह सिर्फ रोमांटिक पार्टनर ढूंढ़ने की जगह नहीं रह गई हैं। यहां लोग दोस्त बना रहे हैं और प्रोफेशनल कनेक्शन भी खोज रहे हैं। उसी हिसाब से अपने मैच की प्रिफरेंस देखते हैं जो उन के करियर में मददगार हो सकता है। कई बार इन डेटिंग एप्स पर लोग बिजनेस आइडियाज तक डिस्कस करते भी दिख जा रहे हैं।

End of Feed