Nepal PM Balendra Shah Viral Song: ये गाना गाकर नेपाल के नायक बन गए बालेंद्र शाह, नेताओं को बताया था चोर

Balendra Shah Viral Song Lyrics: सितंबर 2025 में जब नेपाल Gen Z आंदोलन की आग में जल रहा था तब बालेंद्र शाह का एक पुराना रैप खूब वायरल हुआ था। इस रैप सॉन्ग को नेपाल के लोगों ने खूब शेयर किया। ये सारी चीजें बालेंद्र शाह को नेपाल का नया नायक बनने की तरफ इशारा भी कर रही थीं।

Balendra Shah Viral Song Lyrics in Hindi: बालेंद्र शाह के रूप में नेपाल को अपना नया प्रधानमंत्री मिल गया है। 35 वर्षीय शाह ने रामनवमी के खास मौके पर पीएम पद की शपथ ली। उनका नाम नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर दर्ज हो चुका है। नेपाल में पिछले साल हुए जेन जी आंदोलन के दौरान बालेंद्र शाह अचानक से नायक के तौर पर उभरे और आज नेपाल का प्रधानमंत्री बन पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Balendra Shah Balen most Viral Song Nepal PM

नेपाल के नए प्रधानमंत्री का सबसे वायरल गाना

नेपाल की राजधानी काठमांडू के गैर गाउन में सन 1990 में जन्मे बालेंद्र शाह के पिता राम नारायण शाह आयुर्वेद के डॉक्टर हैं और मां का नाम ध्रुवदेवी शाह है। बालेंद्र शाह राजनीति में आने से पहले इंजीनियर थे। किशोर उम्र में ही बालेंद्र को रैप म्युजिक गाने का शौक चढ़ गया। देखते-देखते वह नेपाल के मशहूर रैपर बन गए। बालेंद्र शाह के कई गाने पूरे नेपाल में काफी लोकप्रिय रहे हैं। जैसे- आम नेपाली बुबा, पुलिस पत्रिकार, नेपाल हासेको। शाह के इन गानों में नेपाल की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति पर करारी टिप्पणी है।

End of Feed