लाइफस्टाइल

Coriander Gardening: घर पर धनिया कैसे उगाएं, गर्मियों में धनिया को कितनी बार पानी देना चाहिए, गर्मी में हरा धनिया कैसे उगाया जाता है

Gamle me dhaniya kaise ugaye, coriander growing at home (घर पर धनिया कैसे उगाएं) : निया का पौधा भले ही नाजुक होता है, लेकिन सही देखभाल से इसे गर्मियों में भी हरा-भरा रखा जा सकता है। थोड़ी सी सावधानी और नियमित देखभाल से आपका किचन गार्डन ताजगी से भरपूर बना रहेगा।

Image

गर्मियों में घर पर धनिया कैसे उगाएं (Photo: iStock)

Ghar par dhaniya kaise ugaye: गर्मियों में किचन गार्डन संभालना थोड़ा मुश्किल जरूर हो जाता है। सूरज की तेज रोशनी और अत्यधिक गर्मी पौधों को सुखा देती है। ऐसे में जब तापमान बढ़े तो पौधों को संभालना जरूरी हो जाता है, खासकर जब बात धनियाजैसे नाजुक पौधे की हो। तेज धूप और गर्म हवा के कारण यह जल्दी सूखने लगता है। लोगों को कुछ समझ नहीं आता कि क्या करें। ऐसे लोगों की मदद हम कर रहे हैं। हम यहां कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने धनिया के पौधे को पूरे मौसम में हरा-भरा रख सकते हैं:

धनिया लगाने के लिए सबसे अच्छी जगह कहां है

धनिया के पौधे को ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप कम पड़े। सुबह की हल्की धूप ठीक होती है, लेकिन दोपहर की तेज धूप से इसे बचाना जरूरी है। आप इसे बालकनी या खिड़की के पास ऐसी जगह रखें जहां आंशिक छाया मिलती रहे।

गर्मियों में धनिया को कितनी बार पानी देना चाहिए

गर्मियों में पौधों को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, लेकिन अधिक पानी देना भी नुकसानदेह हो सकता है। रोज सुबह या शाम हल्का पानी दें ताकि मिट्टी नम बनी रहे, लेकिन पानी जमा न हो। ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं।

अच्छी मिट्टी का इस्तेमाल

धनिया के लिए हल्की और पानी को जल्दी निकालने वाली मिट्टी सबसे बेहतर होती है। मिट्टी में कोकोपीट या रेत मिलाने से पानी का संतुलन बना रहता है और पौधा स्वस्थ रहता है।

मल्चिंग का उपयोग करें

मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग बहुत फायदेमंद होती है। आप सूखे पत्तों या घास को मिट्टी के ऊपर बिछा सकते हैं। इससे मिट्टी जल्दी सूखती नहीं और पौधे को ठंडक मिलती है।

समय-समय पर कटाई करें

धनिया की पत्तियों को समय-समय पर काटते रहें। इससे पौधा घना और ताजा बना रहता है। अगर पत्तियां ज्यादा बड़ी हो जाएं तो पौधा कमजोर होने लगता है।

गर्म हवा से बचाव

गर्मियों में चलने वाली लू पौधों के लिए बहुत हानिकारक होती है। ऐसे में आप पौधे के आसपास जाली या हल्का कपड़ा लगाकर उसे सीधे गर्म हवा से बचा सकते हैं।

धनिया में कौन सी खाद डालनी चाहिए

हर 10-15 दिन में हल्की जैविक खाद डालें। इससे पौधे को जरूरी पोषण मिलता है और उसकी वृद्धि अच्छी होती है।

आपको समझना होगा कि धनिया का पौधा भले ही नाजुक होता है, लेकिन सही देखभाल से इसे गर्मियों में भी हरा-भरा रखा जा सकता है। थोड़ी सी सावधानी और नियमित देखभाल से आपका किचन गार्डन ताजगी से भरपूर बना रहेगा।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article