Nelson Mandela Motivational Inspirational Quotes in Hindi: सफलता चूमेगी कदम, अगर गांठ बांध ली Nelson Mandela की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 18, 2025, 06:44 AM IST

Nelson Mandela Motivational Inspirational Quotes in Hindi: नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही दक्षिण अफ्रीका में फैले नस्लीय भेदभाव (Apartheid) को करीब से देखा और इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने का फैसला किया। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। यहां उनके अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे।

Nelson Mandela Motivational Inspirational Quotes in Hindi: नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela) दक्षिण अफ्रीका के एक महान क्रांतिकारी और राजनेता थे, जिन्होंने अपना जीवन रंगभेद के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया। उन्हें "दक्षिण अफ्रीका के गांधी" के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ था और 5 दिसंबर 2013 को उनका निधन हो गया। मंडेला ने कम उम्र में ही दक्षिण अफ्रीका में फैले नस्लीय भेदभाव (Apartheid) को करीब से देखा। यह एक ऐसी व्यवस्था थी जिसमें अश्वेत लोगों को मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा जाता था। उन्होंने इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने का फैसला किया और 1944 में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (ANC) में शामिल हो गए। इस संघर्ष के दौरान उन्हें 27 साल तक जेल में रहना पड़ा, जिसमें से ज्यादातर समय उन्होंने रॉबेन द्वीप की जेल में बिताया। जेल में रहने के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी विचारधारा को मजबूत करते रहे। उनकी रिहाई 11 फरवरी 1990 को हुई।

नेल्सन मंडेला मोटिवेशनल कोट्स (Image: X)

जेल से रिहा होने के बाद, मंडेला ने शांति और मेल-मिलाप की नीति के साथ दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों के कारण, 1994 में दक्षिण अफ्रीका में पहली बार लोकतांत्रिक और गैर-नस्लीय चुनाव हुए। इन चुनावों में वे देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने। 1993 में, उन्हें दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को खत्म करने के लिए किए गए उनके योगदान के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1990 में, भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। वह यह सम्मान पाने वाले पहले गैर-भारतीय थे। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। यहां हम उनके अनमोल विचार लेकर आए हैं।

End of Feed